लोकतंत्र बचाओ रैली में फडणवीस का विपक्ष पर निशाना, बोले- भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश

Devendra Fadnavis Belagavi Rally: कर्नाटक के बेलगाम में एक रैली को संबोधित करते हुए CM फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में अराजकता व संवैधानिक व्यवस्था खत्म करने के प्रयास का आरोप लगाया।
Fadnavis alleges that the opposition wants to spread chaos in the country
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बेलगाम रैलीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फडणवीस का आरोप, विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है।

  • श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने का दावा।

  • राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना।

  • बेलगाम की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में दिया बयान।

Devendra Fadnavis Attacks Congress: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे भारत में अराजकता फैलाकर गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था को खत्म करना है। हालांकि, विपक्ष अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगा।

बेलगाम की रैली में विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री शनिवार को कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। फडणवीस ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल का दिया उदाहरण

फडणवीस ने अपने संबोधन में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि इन देशों में राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा देखने को मिली है। उन्होंने दावा किया कि भारत में भी विपक्ष इसी तरह के हालात पैदा करना चाहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य केवल सरकार बदलना नहीं है, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में भी ऐसी कोशिशें की जा रही हैं।

Fadnavis alleges that the opposition wants to spread chaos in the country
पुणे: 1 दिसंबर को निकलेगी म्हाडा के 4,264 घरों की लॉटरी, 2.73 लाख से अधिक आवेदक पात्र

सोशल मीडिया एल्गोरिदम के इस्तेमाल का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पड़ोसी देशों में लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया। उनके मुताबिक, भारत में भी इसी तरह लोगों को उकसाकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Fadnavis alleges that the opposition wants to spread chaos in the country
विनोद कांबली की मदद को आगे आए एकनाथ शिंदे, इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे; बच्चों की पढ़ाई की भी ली जिम्मेदारी

संवैधानिक व्यवस्था को लेकर चेतावनी

फडणवीस ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विपक्ष के आरोपों और राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में संविधान और लोकतंत्र को सुरक्षित रखना जरूरी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने भाषण में विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दावा किया कि देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।