बांद्रा के अपार्टमेंट में लगी आग (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

टी20 जीत के जश्न के बीच बांद्रा के अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, एक रॉकेट ने सुलगा दी आग

Mumbai Bandra Fire News: टीम इंडिया की जीत के जश्न के बीच बांद्रा के अपार्टमेंट में लगी आग। रॉकेट बालकनी में गिरने से मची अफरा-तफरी। विधायक आशीष शेलार ने दी जानकारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Mumbai Fire Brigade: मुंबई के बांद्रा इलाके में टीम इंडिया के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर मनाए जा रहे जश्न के दौरान एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जश्न के दौरान छोड़ा गया एक पटाखे का रॉकेट अपार्टमेंट की बालकनी में जाकर गिर गया, जिससे आग भड़क उठी। फिलहाल, आग पर काबू पाया जा चुका है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात उस समय हुई, जब इलाके में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए लोग पटाखे जला रहे थे। रॉकेट बालकनी में गिरते ही वहां आग लग गई और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

आशीष शेलार ने दी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बांद्रा वेस्ट से भाजपा विधायक आशीष शेलार ने भी इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने रात करीब 3 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि बांद्रा वेस्ट के निर्मला कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से बात की है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने कुल 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 159 रनों पर रोककर 96 रनों से मैच जीत लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन