मुंबई ANC गांजा ज़ब्ती केस (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

Mumbai में ANC की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

Cannabis Smuggling Mumbai Police News: मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 20.7 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलेक्ट्रीशियन की आड़ में ड्रग्स सप्लाई करता था।

अपूर्वा नायक

Mumbai ANC Ganja Seizure Case: मुंबई में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने वडाला निवासी 32 वर्षीय फारूक मोहम्मद हारून खान को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन था, लेकिन असल में शहर के विभिन्न हिस्सों में गांजे की सप्लाई करता था। आरोपी के पास से कुल 20.7 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

Mumbai में चालाकी से करता था सप्लाई

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने पेशे का फायदा उठाकर पुलिस की नजरों से बचता था। वह दोपहिया वाहन के जरिए पुणे और नवी मुंबई से नशीले पदार्थ लाता था और देर रात के समय ग्राहकों तक पहुंचाता था। विशेष रूप से न्यू कफ परेड जैसे इलाकों में उसकी गतिविधियां अधिक थीं।

बिना डिजिटल रिकॉर्ड का नेटवर्क

पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने कोई डिजिटल रिकॉर्ड नहीं रखा था और केवल ‘माउथ पब्लिसिटी’ के जरिए अपना नेटवर्क तैयार किया था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पिछले एक साल से इस अवैध कारोबार में शामिल था।

आगे की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। वह प्रति किलोग्राम करीब 1,000 रुपये का मुनाफा कमाता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन से बड़े तस्कर शामिल हैं और उनका नेटवर्क कितना व्यापक है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा