मुंबई एयरपोर्ट पर फूड पैकेट्स जब्त (सोर्स: IANS)
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर खाने के पैकेट में छिपा था 9.40 सोने का पाउडर, 14.81 करोड़ का सोना जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार

Mumbai Airport Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से फूड पैकेट्स में छिपाया 9.40 किलो सोना जब्त किया। इसकी कीमत 14.81 करोड़ रुपये बताई गई।

आलोक उमाकृष्ण

940 Kg Gold Seized Three Arrested: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के एक अनोखे मामले का पर्दाफाश किया है।

अधिकारियों ने दुबई से पहुंचे तीन भारतीय यात्रियों के पास से 9.40 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 14.81 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

खाने के पैकेट में मिलाया गया था सोने का पाउडर

डीआरआई के अनुसार, 23 सितंबर को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन में मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने भी सहयोग किया। दुबई से आए तीन यात्रियों के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ पैक्ड फूड प्रोडक्ट्स पर संदेह हुआ।

जांच में सामने आया कि विदेशी मूल के सोने को बेहद बारीक पाउडर में बदलकर खाने-पीने की सामान्य वस्तुओं में मिला दिया गया था। तस्करी के लिए दूध पाउडर, ओट्स, अलग-अलग तरह के आटे, न्यूटेला और नारियल के दूध के पाउडर जैसे उत्पादों का इस्तेमाल किया गया था।

33.50 किलो फूड प्रोडक्ट्स में छिपाया सोना

तीनों यात्रियों के सामान से कुल करीब 33.50 किलोग्राम ऐसे खाद्य उत्पाद बरामद किए गए, जिनमें सोने का पाउडर मिलाया गया था। अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक इन उत्पादों को अलग कर उनकी जांच की। इस प्रक्रिया के बाद कुल 9.40 किलोग्राम शुद्ध सोना बरामद किया गया।

डीआरआई ने जब्त सोने की कीमत करीब 14.81 करोड़ रुपये आंकी है। सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है।

एक ही संगठित गिरोह के लिए काम करने का दावा

पूछताछ के दौरान तीनों यात्रियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे सोने की तस्करी करने वाले एक ही संगठित गिरोह के लिए काम कर रहे थे। इसके बाद कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तस्करी के नए तरीके ने बढ़ाई जांच की चुनौती

अधिकारियों के मुताबिक, सोने के पाउडर को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलाने का तरीका जांच एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण था। तस्करों ने खाद्य उत्पादों के रंग और बनावट से मिलते-जुलते तरीके से सोने को छिपाने की कोशिश की, ताकि सामान्य सुरक्षा और कस्टम्स जांच से बचा जा सके।

बड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी DRI

मुंबई DRI अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने के साथ-साथ सोने की तस्करी के इस नेटवर्क के पीछे मौजूद बड़े ऑपरेशन का पता लगाना है। एजेंसी यह भी जांच रही है कि इस खेप को कहां पहुंचाया जाना था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी