Mumbai Airport (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर दिखा असर, मुंबई एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द; यात्रियों को अलर्ट जारी

Middle East के हालात के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को स्टेटस चेक करने और वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह दी।

अपूर्वा नायक

Mumbai Airport Flights Cancelled: मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात का असर अब भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को एहतियातन रद्द कर दिया गया है।

एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं और संभावित एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानों को या तो रद्द किया गया है या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ा है, जिनकी यात्रा मिडिल ईस्ट के देशों के लिए निर्धारित थी या जिनकी फ्लाइट्स वहां से होकर गुजरती थीं।

यात्रियों को दी गई सलाह

एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से जांच लें। कई यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि कुछ को टिकट रिफंड या रीशेड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एयरपोर्ट और एयरलाइंस प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। स्थिति सामान्य होते ही उड़ान सेवाएं बहाल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज