मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम कार्रवाई (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम का बड़ा एक्शन, सोना, विदेशी मुद्रा और हीरे जड़ित गहने जब्त

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने दो मामलों में कार्रवाई कर 66.43 लाख का सोना, 35.92 लाख की विदेशी मुद्रा और हीरे जड़ित गहने जब्त किए है।

सोनाली चावरे

Mumbai Airport: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा शुल्क क्षेत्र के हवाई अड्डा आयुक्तालय ने दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में 24 कैरेट सोना, विदेशी मुद्रा और हीरे जड़ित आभूषण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की दुबई-मुंबई उड़ान से आए एक यात्री के पास से 0.689 किलोग्राम 24 कैरेट सोने के टुकड़े बरामद किए गए। यह सोना यात्री ने अपने शरीर के अंदर छिपाकर रखा था। जब अधिकारियों ने उसे शक के आधार पर रोका और जांच की, तो तस्करी का यह मामला सामने आया। बरामद सोने की कीमत करीब 66.43 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बैग से विदेशी मुद्रा और हीरे जड़ित गहने बरामद

इसी दौरान एक और यात्री को पकड़ा गया, जो इंडिगो एयरलाइंस से मुंबई से बैंकॉक जा रहा था। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 35.92 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 1.30 लाख रुपये कीमत वाले प्राकृतिक हीरे जड़ित 24 कैरेट सोने के आभूषण बरामद हुए। इनमें एक अंगूठी और दो झुमके शामिल हैं। ये सभी सामान बैग के अंदर बड़े ही चालाकी से छिपाए गए थे। इसे भी पढ़ें- तेल-नारियल की चोरी पड़ी महंगी, मुंबई एयरपोर्ट के 15 अधिकारी नौकरी से बर्खास्त, CCTV से उजागर हुआ सच

कस्टम विभाग की सतर्कता

कस्टम अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सोना और विदेशी मुद्रा की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में यात्री या तो अपने शरीर में सामान छिपाकर लाते हैं या फिर बैग के गुप्त हिस्सों का इस्तेमाल करते हैं। विभाग ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए निगरानी और सख्त कर दी गई है।

तस्करी नेटवर्क पर शक

अधिकारियों को संदेह है कि पकड़े गए यात्री किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। दोनों मामलों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस सोने और विदेशी मुद्रा की डिलीवरी मुंबई में किसे होनी थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

नियमित जांच से खुलासा

कस्टम विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से यह साफ होता है कि सतर्कता और सघन जांच के जरिए अवैध गतिविधियों को रोका जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में एयरपोर्ट पर लगातार कई बार लाखों रुपये की सोने और विदेशी मुद्रा की तस्करी पकड़ी गई है।

मुंबई एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि तस्कर कितनी भी चालाकी क्यों न करें, कस्टम विभाग की चौकसी के आगे उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाते।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी