मुंबई एयरपोर्ट 
मुंबई

Mumbai Airport पर सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई, 7 दिनों में 61 करोड़ का नशा, सोना और विदेशी मुद्रा जब्त

Maharashtra News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक हफ्ते में 16 मामलों का खुलासा करते हुए 61 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री जब्त की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने बीते सात दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए यात्रियों से 61 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ, सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस दौरान कुल 16 अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है।

61 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में कुल 61 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 61 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह एक उच्च गुणवत्ता वाला मादक पदार्थ माना जाता है, जिसकी तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती है।

विमान की सीट के नीचे छिपा था नशा

एक चौंकाने वाले मामले में अधिकारियों ने विमान की सीट के नीचे रखे गए लाइफ जैकेट के पैकेटों से 3.997 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 3.997 करोड़ रुपये बताई गई है। यह खेप बेहद शातिर तरीके से छिपाई गई थी।

बैंकॉक रूट पर सबसे ज्यादा तस्करी

  • जांच में सामने आया है कि बैंकॉक से मुंबई आने वाली उड़ानों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा था।
  • एक मामले में बैंकॉक से आए 9 यात्रियों के पास से 29.841 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई, जिसकी कीमत 29.841 करोड़ रुपये है।
  • एक अन्य मामले में 7 यात्रियों के पास से 27.163 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत 27.163 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जांच एजेंसियां अलर्ट

सीमा शुल्क विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात