MPCB action (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

वायु प्रदूषण: नियमों के उल्लंघन पर एमपीसीबी की कार्रवाई, मुंबई में चार आरएमसी प्लांट सील

Mumbai Air Pollution: मुंबई में वायु प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए एमपीसीबी ने नियमों के उल्लंघन पर चार रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र बंद किए और 37 इकाइयों पर 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

आंचल लोखंडे

MPCB action: वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों के तहत महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने नियमों का उल्लंघन करने वाले मुंबई के चार ‘रेडी-मिक्स कंक्रीट’ (आरएमसी) संयंत्रों को बंद कर दिया है। इसके अलावा, बोर्ड ने कुल 37 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

एमपीसीबी के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि आरएमसी संयंत्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

तत्काल निरीक्षण शुरू

उन्होंने कहा, “विशेष उड़न दस्ते यह जांचने के लिए तत्काल निरीक्षण शुरू करेंगे कि निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संयंत्रों को बंद करना भी शामिल है।”

दो विशेष निरीक्षण दल गठित

सिंह के अनुसार, मुंबई शहर के लिए चार और नवी मुंबई के लिए दो विशेष निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के कारण बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बुलेट ट्रेन से संबंधित कार्यों को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया था।

1.87 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला

एमपीसीबी के अनुसार, अब तक 37 आरएमसी संयंत्रों से 1.87 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है और चार इकाइयों को परिचालन बंद करने का आदेश दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने कहा कि महानगरपालिका के साथ समन्वय में शहर की वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज