मुंबई AI CCTV सर्विलांस सिस्टम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai में हाईटेक निगरानी, BMC लगाएगी Artificial Intelligence आधारित स्मार्ट CCTV सिस्टम

Mumbai में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए BMC सर्विलांस सिस्टम अपग्रेड कर रही है। AI आधारित CCTV कैमरे अब आग, जलभराव और संदिग्ध गतिविधियों का रियल टाइम में पता लगाकर तुरंत अलर्ट भेजेंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai AI CCTV Surveillance Upgrade: बीएमसी ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए शहर के सर्विलांस सिस्टम को अपग्रेड करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इस पहल का उद्देश्य महानगर में निगरानी तंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत बनाना और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा सीसीटीवी नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा।

संबंधित विभागों को तुरंत भेजेगी अलर्ट

नए कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की पहचान रियल टाइम में हो सकेगी। यह प्रणाली आग लगने, धुआं उठने, पेड़ों के गिरने, जलभराव और अन्य आपात स्थितियों का स्वतः पता लगाकर संबंधित विभागों को तुरंत अलर्ट भेजेगी।

Mumbai में व्यवस्था बनाए रखने में मदद

अब तक शहर में निगरानी की प्रक्रिया काफी हद तक मैन्युअल थी, जिसके कारण कई बार घटनाओं की जानकारी मिलने में देरी हो जाती थी। नई प्रणाली इस कमी को दूर करेगी और प्रतिक्रिया समय को काफी कम करेगी। यह सिस्टम नागरिक नियमों के उल्लंघन जैसे कचरा फेंकना, अवैध अतिक्रमण और मलबा डालने जैसी गतिविधियों पर भी नजर रखेगा, जिससे शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बीएमसी का यह भी प्रयास है कि इस उन्नत सर्विलांस सिस्टम को पुलिस और आपदा प्रबंधन तंत्र के साथ एकीकृत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। विशेष रूप से बीएमसी मुख्यालय में भी इस नई प्रणाली को लागू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC