मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (pic credit; social media) 
मुंबई

Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को मिली रफ्तार, स्टील ब्रिज का अहम स्पैन तैयार

Mumbai Ahmedabad bullet train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में भरूच के पास 230 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के 130 मीटर स्पैन का सफल लॉन्च हुआ, जिसे बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। गुजरात के भरूच जिले के कंथारिया गांव के पास एनएच-64 और भारतीय रेलवे के भरूच-दाहेज मालगाड़ी मार्ग के ऊपर 230 मीटर लंबे स्टील ब्रिज में से 130 मीटर स्पैन का सफल लॉन्च किया गया है।

यह लॉन्चिंग 9 दिसंबर 2025 को पूरी हुई, जिसे तकनीकी रूप से परियोजना की बड़ी प्रगति माना जा रहा है। यह लगातार (कॉन्टिनुअस) स्टील ब्रिज दो स्पैन 130 मीटर और 100 मीटर का है। हाल में लॉन्च किया गया 130 मीटर का स्पैन करीब 18 मीटर ऊंचा और 14.9 मीटर चौड़ा है, जबकि इसका वजन लगभग 2,780 मीट्रिक टन है।

इसे भुज स्थित वर्कशॉप में तैयार किया गया है और इसे 100 साल की आयु को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। स्टील ब्रिज के निर्माण में 1,22,146 टॉर-शेयर टाइप हाई स्ट्रेंथ बोल्ट, सी-5 पेंटिंग सिस्टम और मेटैलिक बियरिंग्स का उपयोग किया गया है।

ब्रिज को जमीन से लगभग 14 मीटर ऊंचे अस्थायी ट्रेस्टल्स पर असेंबल किया गया। इसके बाद दो सेमी ऑटोमैटिक जैक की मदद से धकेला गया, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 250 टन है और इन्हें मैक-अलॉय बार से जोड़ा गया था। लॉन्चिंग प्रक्रिया करीब 12 घंटों में पूरी की गई।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना प्रगति पर

इस दौरान मालगाड़ी ट्रैक पर इंटरमिटेट ब्लॉक और एनएच-64 पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा। इन प्रतिबंधों को सुरक्षा और लॉन्चिंग की सटीकता बनाए रखने के लिए आवश्यक माना गया। सभी गतिविधियों की योजना इस तरह बनाई गई कि सड़क उपयोगकर्ताओं और फेट ऑपरेशनों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े। परियोजना का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है और कई महत्वपूर्ण चरण पूरे किए जा चुके हैं।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!