अजित पवार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले अहिल्यानगर-परली रेलवे परियोजना को मंजूरी, 150 करोड़ रुपये जारी

Ajit Pawar railway project: अजित पवार ने अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ ब्रॉड-गेज रेलवे परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये जारी किए। कुल लागत 4,805 करोड़, उद्घाटन 17 सितंबर।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने महत्वाकांक्षी ‘अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ' ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन परियोजना पर काम में तेजी लाने के लिए सोमवार को 150 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की और इसके साथ ही इसके लिए अब तक कुल 2,091 करोड़ रुपये आवंटित किये जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री और बीड जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने कहा, ‘‘17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले यह एक विशेष कदम उठाया गया है।''

बीड जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही इस परियोजना की कुल लागत 4,085 करोड़ रुपये है और इसमें से 50 प्रतिशत राशि राज्य द्वारा वहन की जाएगी। इस मार्ग पर रेल सेवाओं का उद्घाटन 17 सितंबर को किया जाएगा और इसके साथ ही लाखों निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो जाएगी।

अनुमानित लागत 4,805 करोड़ रुपये

यह रेल लाइन 261 किलोमीटर लंबी है, जिसकी अनुमानित लागत 4,805 करोड़ रुपये है और इसमें से राज्य का हिस्सा 2,402 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार के हिस्से के रूप में 2025-26 के वित्तीय वर्ष के लिए रेलवे को 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीड के संरक्षक मंत्री का पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हुए हवाई अड्डा, सड़क और रेलवे विकास सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है।

उनके प्रयासों से बीड रेल परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद मिली है। पवार ने कहा, ‘‘अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ लाइन किसानों, छात्रों, उद्यमियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाएगी। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार सृजित होंगे और संपर्क में सुधार होगा। यह परियोजना बीड के विकास का एक नया अध्याय लिखेगी।'' -एजेंसी इनपुट के साथ

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज