प्रतीकात्मक तस्वीर  
मुंबई

वर्ली के बाद मलाड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, मौत

मलाड इलाके में एक महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी और महिला को दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। यह हादसा इतना भयानक था कि महिला को बहुत चोटें आईं थी। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शहाना काज़ी बताया जा रहा है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र में हिट एंड रन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुणे और वर्ली का हादसा ताजा ही था कि मलाड में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मलाड इलाके में एक महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी और महिला को दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। मृतक महिला का नाम शहाना काज़ी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार,  27 वर्षीय शहाना काज़ी मेंहदी की क्लास कर मलाड इलाके से घर की ओर जा रही थी। इस दौरान पीछे से आई हाई स्पीड फोर्ड कार ने  उसे जोरदार टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए लेकर गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि महिला को बहुत चोटें आईं थी। उसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है।

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।''

बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज

अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था। उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान