मुंबई आमदार निवास में आग (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

मंत्री गणेश नाईक का पावनगढ़ बंगला भी आग की चपेट में, दमकल ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

Pavangad Bungalow Fire: मुंबई में मंत्रालय के सामने चर्चगेट स्थित आमदार निवास के पावनगढ़ बंगले में बुधवार सुबह एसी यूनिट में आग लग गई। इस घटना में बंगले का करीब 4,000 वर्गफुट हिस्सा प्रभावित हुआ।

अखिलेश तिवारी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मंत्रालय के सामने चर्चगेट स्थित आमदार निवास के पावनगढ़ बंगले में सुबह 11:43 बजे एसी यूनिट में आग लगी।

  • बंगले के भूतल का करीब 4,000 वर्गफुट क्षेत्र आग की चपेट में आया।

  • आग से बिजली की वायरिंग, स्प्लिट एसी, रसोई का सामान, कार्यालय की फाइलें, लकड़ी का फर्नीचर, फ्रिज और फॉल्स सीलिंग प्रभावित हुए।

Mumbai Aamdar Niwas Fire: मंत्रालय के सामने चर्चगेट स्थित राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले ‘पावनगढ़’ में बुधवार को आग लग गई। सुबह 11:43 बजे बंगले के एसी यूनिट में आग लगी। बीएमसी के मुंबई अग्निशमन दल ने सुबह 11:55 बजे आग को लेवल-1 घोषित किया।

करीब 4,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली आग

दमकल विभाग के अनुसार, आग बंगले के भूतल पर करीब 4,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली थी। इसकी चपेट में बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, स्प्लिट एसी यूनिट, रसोई का सामान, कार्यालय की फाइलें और कागजात, लकड़ी का फर्नीचर, फ्रिज और फॉल्स सीलिंग समेत अन्य सामान आया।

आग लगने के कारणों की जांच

इस घटना के बाद आमदार निवास परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। सरकारी आवासीय इमारतों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आगंतुकों का आना-जाना रहता है। ऐसे में बिजली के उपकरणों और एसी यूनिट की नियमित जांच बेहद जरूरी मानी जा रही है।

दमकल विभाग की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आग के अन्य हिस्सों में फैलने की आशंका टल गई। फिलहाल नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच किए जाने की संभावना है।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

दमकलकर्मियों ने दोपहर 1:26 बजे आग पर काबू पा लिया। बीएमसी को इसकी सूचना दोपहर 1:34 बजे मिली। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वनमंत्री गणेश नाईक के कार्यालय की ओर से भी बताया गया कि मंत्रालय के सामने स्थित उनके सरकारी बंगले ‘पावनगढ़’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। सौभाग्य से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति नियंत्रण में है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट