ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai के मुलुंड में सख्त ट्रैफिक चेकिंग, 3 महीने में 70 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला

Vehicle Challan Mumbai 2026 Data: मुंबई के मुलुंड में ट्रैफिक पुलिस ने तीन महीने में 23 हजार से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की। नियम उल्लंघन करने वालों से 70 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।

अपूर्वा नायक

Mulund Traffic Police Fine In Mumbai: मुलुंड ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से मार्च 2026 तक यानी तीन महीने में 23 हजार 207 वाहनों पर कार्रवाई की है और 70 लाख 49 हजार 750 रुपए जुर्माना वसूल किया है।

इसमें दो पहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा रिक्शा चालकों पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। मुलुंड यातायात पुलिस की सीमा मुलुंड चेक नाका से लेकर एस वार्ड तक है।

ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यह कार्रवाई की है। वाहनों का चेकिंग अभियान यातायात पुलिस समय-समय पर वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान चलाती रहती है।

Mumbai में लगातार चल रहा चेकिंग अभियान

इसके अलावा सड़क सुरक्षा, जाम को कम करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जाती है। ताकि आम नागरिक को परेशानी न झेलनी पड़े। यह कार्रवाई हेलमेट न पहनने, नो पार्किंग के अलावा सिग्नल तोड़ने, ओवर लोडिंग जैसी तमाम कानून उल्लंघन पर की गई है।

अधिकारियों की अपील

यातायात नियमों का करें पालन वाहन चालकों नियमों का पालन करना जरूरी है। ऐसा न करने वाले कानून का उल्लंघन कर दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं। प्रशासन का कार्य सड़क परिवहन को सुरक्षित करना है। - महेश तांबे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, (मुलुंड यातायात विभाग)

सड़क सुरक्षा जरूरी कई लोग बार बार जुर्माना भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आदत नहीं अपनाते हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। - रोहित मिश्रा, समाजसेवी

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान