मुंबई पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल रिया अहीर साइबर सेल पहुंचीं (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

'मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं', पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत

Riya Ahir Cyber Cell Complaint: छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने आने वाली रिया अहीर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। ट्रोलिंग और चरित्र हनन का आरोप।

अनिल सिंह

Riya Ahir Cyber Cell Mumbai Police: दादर के शिवाजी पार्क में आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने हिम्मत दिखाकर चर्चा में आईं 27 वर्षीय मॉडल रिया अहीर ने अब महाराष्ट्र साइबर सेल का दरवाजा खटखटाया है। 22 जुलाई के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें इंटरनेट पर लगातार ट्रोलिंग, ऑनलाइन बुलिंग, मानहानि और चरित्र हनन की कोशिशों का सामना करना पड़ रहा है।

रिया ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी सोशल मीडिया यूजर्स और अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

ऑनलाइन गालियां दी जा रही है और चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं

अपनी आपबीती और पुलिस शिकायत के बारे में बात करते हुए रिया अहीर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वर्ग द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। रिया ने कहा, "मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। ऑनलाइन गालियां दी जा रही हैं और मेरे चरित्र पर घटिया सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल यह सब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है, लेकिन भविष्य में यह गंभीर शारीरिक खतरे का रूप भी ले सकता है।"

रिया ने चिंता जताते हुए कहा कि वे नहीं चाहतीं कि इस तरह की दुर्भावनापूर्ण ट्रोलिंग और मानसिक उत्पीड़न की वजह से उनके माता-पिता को किसी तरह की सामाजिक या मानसिक परेशानी उठानी पड़े।

पुलिस वैन रोकने से रातों-रात चर्चा में आई थीं रिया

उल्लेखनीय है कि मुंबई में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाने लगी, तब रिया अहीर पुलिस वैन के सामने मजबूती से खड़ी हो गई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैला और रिया रातों-रात आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गईं।

हालांकि जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोगों और छात्रों ने उनके इस कदम की सराहना की, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र और मानहानिकारक पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें कानूनी कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

मुंबई पुलिस साइबर सेल ने शुरू की जांच

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल को रिया अहीर की ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हो गई है और अधिकारियों ने प्राथमिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है। रिया साइबर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सबूत सौंपेंगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया हैंडल और भद्दे कमेंट्स का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?