मनसे नेता संदीप देशपांडे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

MNS छोड़ने की खबरों पर संदीप देशपांडे का बड़ा बयान, बताया पार्टी में रहेंगे या नहीं

Sandeep Deshpande News: मनसे नेता संदीप देशपांडे ने पार्टी छोड़ने और नाराजगी की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा से बीएम चुनाव में मनसे के लिए काम कर रहे हैं।

आकाश मसने

Sandeep Deshpande Statement: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे ने पार्टी में अपनी नाराजगी और विभाजन की चर्चाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठावान हैं और आगामी नगर निगम चुनावों में मनसे की सफलता के लिए काम कर रहे हैं।

देशपांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पिछले कई दिनों से मेरी नाराजगी की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इन अटकलों पर विराम लगाना जरूरी है। मैं मनसे में हूं और पार्टी के लिए प्रामाणिक रूप से काम कर रहा हूं। मैं इस बात पर पूरा ध्यान दे रहा हूं कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में मनसे को अधिकतम सीटें कैसे मिलें।"

क्या है मामला?

हाल ही में मनसे से भाजपा में शामिल हुए नेता संतोष धुरी ने आरोप लगाया था कि पार्टी के भीतर बाला नांदगावकर जैसे नेता अंदरूनी गुटबाजी और साजिश कर रहे हैं और इसी वजह से देशपांडे भी पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। लेकिन इस पर देशपांडे ने साफ कहा कि वह धुरी के बयानों पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझते हैं।

संदीप देशपांडे ने दिया जवाब

मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि संतोष धुरी का एक दृष्टिकोण हो सकता है। मेरा दृष्टिकोण अलग है। वह अपने नजरिए से बोल रहे हैं। मेरा अपना नजरिया है। उन्होंने अपना निर्णय लिया है। उनका निर्णय सही है या गलत, यह आने वाला समय तय करेगा।

देशपांडे ने दिया अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन

इन सभी आरोपों और अटकलों के बीच संदीप देशपांडे ने एक बार फिर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है और चुनावी तैयारियों में जुटे रहने पर जोर दिया है। उनके बयान से पार्टी में फूट की चर्चाओं को कुछ हद तक मिल गया।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा