मैन ऑफ द ईयर सम्मान (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

एमएमआर में इंफ्रा प्रोजेक्ट को रफ्तार देने वाले डॉ. मुखर्जी सम्मानित, जेसीआई ने दिया मैन ऑफ द ईयर

Man Of The Year Award: एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी को मुंबई महानगर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्बन मोबिलिटी परियोजनाओं में योगदान के लिए जेसीआई ने ‘मैन ऑफ द ईयर’ सम्मान दिया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

MMRDA Commissioner: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में विभिन्न इंफ़्रा और शहरी परिवहन परियोजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी, को सम्मानित किया गया। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) ने उन्हें ‘मैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्रदान किया।

अर्बन मोबिलिटी में योगदान

जेसीआई दुनिया भर के युवा नेताओं और उद्यमियों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। संगठन की ओर से आईएएस डॉ. मुखर्जी को यह सम्मान एमएमआर में इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्बन मोबिलिटी से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया।

पुरस्कार समारोह में बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोह‍ित शाह ने डॉ. संजय मुखर्जी को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष जेएफएस दीपक नाहर सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कमिश्नर ने किया संवाद

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मुखर्जी ने जेसीआई के सदस्यों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने एमएमआर में बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी परिवहन तथा क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि एमएमआरडीए मुंबई महानगर क्षेत्र में परिवहन और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। ऐसे में कमिश्नर डॉ. मुखर्जी को मिला यह सम्मान क्षेत्र में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी गतिशीलता संबंधी कार्यों में उनके योगदान की सार्वजनिक मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम