एमएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को

MMRDA ने 2026-27 के लिए 48,072 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश किया है। 87 प्रतिशत राशि विकास परियोजनाओं पर खर्च होगी। मेट्रो विस्तार, मुंबई 3.0 और नए शहर विकास को प्राथमिकता दी गई है।

अपूर्वा नायक

MMRDA Budget 2026-27 Surplus: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 48,072। 57 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वर्ष 2017-18 के बाद यह पहला अवसर है, जब प्राधिकरण ने सरप्लस बजट प्रस्तुत किया है।

वर्ष 2024-25 में जहां 7,468 करोड़ रुपये का घाटा था, वहीं तीन वर्षों में वित्तीय अनुशासन और संसाधन प्रबंधन के जरिए प्राधिकरण ने 17 लाख रुपये का सरप्लस दर्ज किया है। कुल प्राप्तियां 48,072.57 करोड़ रुपये और प्रस्तावित व्यय 48,072.40 करोड़ रुपये रखा गया है।

  • बजट का 87.42 प्रतिशत यानी 42,026.14 करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया है। यह पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 58 प्रतिशत अधिक है, जो क्षेत्र में तीव्र अवसंरचना विस्तार का संकेत देता है।
  • भूमि मुद्रीकरण, शहरी परिवहन कोष की मजबूती और संस्थागत वित्तपोषण के जरिए संसाधन जुटाए गए हैं।

मेट्रो विस्तार- 'मुंबई 3.0' को प्राथमिकता

  • भूमिगत सुरंग परियोजनाओं, बहु-वृत्तीय सड़क नेटवर्क, मेट्रो विस्तार और 'मुंबई 3.0' विकास केंद्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
  • कर्नाला साई-चिरनेर नए शहर के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • जलापूर्ति, हरित अवसंरचना और जलवायु अनुकूल परियोजनाओं के लिए भी अलग से राशि निर्धारित की गई है।
  • साथ ही सामाजिक आवास, पुनर्वास और स्मारक परियोजनाओं को भी बजट में स्थान मिला है।

एमएमआरडीए का वर्ष 2017-18 के बाद पहला सरप्लस बजट एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपलब्धि है। यह बजट वैश्विक निवेशकों के विश्वास और दीर्घकालिक अवसंरचना आधारित विकास दृष्टि को दर्शाता है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र को आधुनिक, निवेश और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शहरी क्षेत्र के रूप में स्थापित करता है। देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री

87 प्रतिशत आवंटन परियोजनाओं की ओर किया जाना केंद्रित और जवाबदेह शासन को प्रदर्शित करता है। ग्रोथ हब अवधारणा के तहत एमएमआरडीए ने संरचित क्षेत्रीय विस्तार का मानक स्थापित किया है।

- एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान