Pune Murder Case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mira Road Murder Case: स्क्रूड्राइवर से गोदकर 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mira Road के काशीमीरा इलाके में स्क्रूड्राइवर से हमला कर 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

अपूर्वा नायक

Mira Road Murder Case Kashimira 2026: काशीमीरा इलाके में शुक्रवार आधी रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जहां एक 43 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से स्क्रूड्राइवर घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी सागर सालुंखे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक की पहचान प्रकाश उल्हास वालुंज (43) के रूप में हुई है, जो डाचकुल पाड़ा स्थित संत रोहिदास वेलफेयर सोसाइटी का निवासी था। वह पेशे से टेम्पो ड्राइवर था और काशीगांव के नीलकमल नाका पर वाहन चलाता था।

एक महीने पहले पत्नी और बच्चों को भेजा था गांव

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले उसने अपनी पत्नी और बच्चों को पुणे जिले के राजगुरुनगर स्थित अपने गांव भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, काशीमीरा क्षेत्र में रहने वाले आरोपी सागर की प्रेमिका पर प्रकाश की बुरी नजर थी।

सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल

  • यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने शुक्रवार देर रात गुस्से में आकर स्कूड्राइवर से प्रकाश के सीने और आंख पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काशीगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल भेज दिया।
  • काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी