मीरा भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

MBMC ने दिया तोहफा, 67 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

Mira Bhayandar Municipal Corporation: मीरा-भाईंदर मनपा में 67 कर्मचारियों को सुनिश्चित प्रगति योजना के तहत पदोन्नति, अब तक 668 कर्मियों को मिला लाभ, आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने दी बधाई।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: मीरा- भाईंदर महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा के तहत संशोधित सुनिश्चित प्रगति योजना (10 वर्ष, 20 वर्ष और 30 वर्ष) का लाभ प्रदान किया गया है. महानगरपालिका के आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए. शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को विभागीय पदोन्नति चयन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 67 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने का निर्णय लिया गया.

इसमें 12 कर्मचारियों को प्रथम लाभ तथा 55 कर्मचारियों को द्वितीय लाभ प्रदान किया गया है. बैठक में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे एवं उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती कल्पिता पिंपले उपस्थित थीं. अब तक मीरा- भाईंदर महानगरपालिका के 1266 पात्र अधिकारियों, कर्मचारियों में से 668 को सुनिश्चित प्रगति योजना का लाभ मिल चुका है. शेष कर्मचारियों को भी शीघ्र ही लाभ देने की प्रक्रिया प्रस्तावित है.

महानगरपालिका प्रशासन ने कहा कि यह पदोन्नति कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगी और प्रशासन को अधिक सक्षम और कुशल बनाएगी.आयुक्त शर्मा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा कर्मचारियों ने भी प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा