सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Thane: मीरा रोड में CM फडणवीस की बड़ी रैली, युति न होने पर बोले मंत्री प्रताप सरनाईक

Maharashtra: मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज मीरा रोड में संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान शहर के विकास और भविष्य की रणनीति को लेकर अहम घोषणाएं होने की संभावना है।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर मनपा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रचार कार्य अपने चरम पर हैं। आज शुक्रवार 9 जनवरी को मीरा रोड पूर्व के स्व बालासाहेब ठाकरे मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्प सभा का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा शहर के विकास और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं अपेक्षित हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की तरफ से मीरा भाईंदर शहर में जगह- जगह स्वागत के बैनर लगाएं गए हैं।

इसमें उन्हें मुंबई, ठाणे, वसई विरार और उल्हासनगर मनपा में भाजपा-शिवसेना युति का शिल्पकार बताया गया है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि मीरा भाईंदर में भी युति होस ऐसी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इच्छा थी, लेकिन स्थानीय भाजपा नेतृत्व के कारण युति नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री होने के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करना कर्तव्य है।

उप मुख्यमंत्री का ताम्रपत्र से किया जाएगा सम्मान

मंत्री सरनाईक ने बताया कि गाय की राज्यमाता का दर्जा दिए जाने के बाद से यहां के गौशाला संचालकों में खुशी की लहर है, इसलिए वे उपमुख्यमंत्री को ताम्रपत्र देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही सरनाईक ने बताया कि शहर में एक बड़ा गौशाला का निर्माण किया जाएगा, उसका संचालन मनपा प्रशासन या राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

11 जनवरी को 'सपनों का शहर सभा'

साथ ही मंत्री सरनाईक ने बताया कि 11 जनवरी को राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी स्व। बालासाहेब ठाकरे मैदान में 'सपनों का शहर सभा' को संबोधित करेंगे । मनपा में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक राज में उपमुख्यमंत्री शिंदे द्वारा शहर के विकास के लिए दिए गए 2700 करोड़ रुपये की दी गई निधि और उससे हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट