प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई शर्मसार! सार्वजनिक शौचालय में नाबालिग से दुष्कर्म, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आकाश मसने

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठाणे जिले के भिवंडी के बाद मुंबई के निर्मल नगर से भी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुंबई की निर्मल नगर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सार्वजनिक शौचालय में दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बांद्रा के एक सार्वजनिक शौचालय में आरोपी ने नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया था।

सीसीटीवी के मदद से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेत हुए मौके पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट ने सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

भिवंडी में नाबालिग की दुष्कर्म के हत्या

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में भी एक बच्ची से रेप और हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने 4 अगस्त को भिवंडी कोर्ट से फरार हुए आरोपी सलामत अली अंसारी को दूसरी वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 8 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

मजदूरी करने आया था परिवार

बच्ची के माता-पिता दूसरे राज्य से डेढ़ साल पहले भिवंडी आए थे, जहां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बड़ी बेटी को दादा-दादी के पास बिहार छोड़कर दंपति छोटी बेटी और दो बेटों को लेकर डेढ़ साल से निजामपुरा में किराए के कमरे में रह रहा था। चार दिन पहले ही आरोपी सलामत अली ने उनके पास ही में एक कमरा किराए पर लिया था।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने जरूरी जानकारियां जुटाईं और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद निजामपुरा थाने की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और रातोंरात सलामत को दबोच लिया।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस की टीम लगातार गश्ती कर रही है और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान