MHADA Mumbai Flat Price Cut News: म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने शहर के विभिन्न इलाकों में घरों की लॉटरी निकाली है। लेकिन इन घरों की महंगी कीमत होने के कारण अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल पा रहा है। घरों के लिए खरीददार रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
लिहाजा म्हाडा ने पहले प्रयोग के तौर पर विक्रोली पूर्व के कन्नमवार नगर परियोजना फ्लैट्स की कीमतों में 7।5 प्रतिशत की कमी की है। इससे घरों की कीमतें 10 से 11 लाख रुपये तक कम हो गई हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि अन्य परियोजनाओं के घरों की कीमत भी म्हाडा घटा सकता है।
म्हाडा ने मुंबई के विभिन्न इलाकों में 2640 घरों की 30 मार्च, 2026 को लॉटरी की घोषणा की थी। लेकिन इन घरों के लिए उम्मीद से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। घर की ज्यादा कीमत होने की वजह से लोग पीछे हट रहे थे। इसके अलावा बताया जाता है कि म्हाडा की इन परियोजनाओं के आस-पास निजी बिल्डरों की ओर से बनाई गई इमारतों के फ्लैट को लोग अधिक तव्वजों दे रहे हैं, क्योंकि वहां ज्यादा सुविधाएं हैं।
इसे देखते हुए आवेदन भरने की तारीख बढ़ाकर 14 मई कर दी गई है। 1221 फ्लैट की कीमतें हुईं कम अब म्हाडा ने अपने घरों को बेचने के लिए उनकी कीमतें कम करने का फैसला किया है। मुंबई में अलग-अलग हाउसिंग परियोजनाओं में 2640 फ्लैट्स की बिक्री के लिए निकाले गए कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के तहत विक्रोली (पूर्व) में कन्नमवार नगर परियोजना में 1221 फ्लैट्स की कीमत में 7।5 फीसदी की कमी करने का पहला प्रयोग किया गया है।
म्हाडा ने इच्छुकों से अपील की है कि इस मौके का फायदा उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग लॉटरी के लिए आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मई, 2026 को रात 11:59 बजे तक बढ़ाई गई है। घरों के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी 5 जून, 2026 को निकाली जाएगी।
कन्नमवार नगर के कोड नंबर 538, बिल्डिंग नंबर 2 ए, बी, पॉकेट-2, कन्नमवार नगर, विक्रोली में 480 फ्लैटों का बिक्री मूल्य 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 307 रुपये से 1 करोड़ 47 लाख 97 हजार 992 रुपये था। जबकि कोड नंबर 539, बिल्डिंग नंबर 3 ए, बी, सी, पॉकेट-2, कन्नमवार नगर, विक्रोली में 741 फ्लैटों का बिक्री मूल्य 1 करोड़ 45 लाख 74 हजार 942 रुपये से 1 करोड़ 48 लाख 14 हजार 901 रुपये था। इन फ्लैटों की कीमत में प्रति फ्लैट 7.5 प्रतिशत की कमी के साथ संशोधित कीमतों की घोषणा की गई है। एक अनुमान के तौर पर नई कीमतों के अनुसार कोड नंबर 538 पर घरों की कीमत 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 143 रुपये से घटकर 1 करोड़ 34 लाख 66 हजार 434 रुपये हो जाएगी। साथ ही, कोड नंबर 539 विक्रोली पर 741 घरों की कीमत । करोड़ 37 लाख 03 हजार 783 रुपये से घटकर 1 करोड़ 34 लाख 81 हजार 821 रुपये हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट में हर फ्लैट के लिए 1 पार्किंग की जगह फ्री दी जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Drought Alert: महाराष्ट्र में सूखे का खतरा, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन को किया अलर्ट