नायगांव बीडीडी चॉल पुनर्विकास (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में आम से खास लोगों के लिए म्हाडा के घरों की लॉटरी,  2,640 घरों के लिए अब तक 17 हजार से अधिक आवेदन

MHADA Lottery 2026 Mumbai: मुंबई में म्हाडा लॉटरी 2026 के तहत 2,640 किफायती घरों के लिए अब तक 17 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी कीमत 29 लाख से 6.82 करोड़ रुपये तक है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Affordable Housing Scheme: सपनो की नगरी मुंबई में अपने घर का स्वप्न देखने वाले लोगों के लिए म्हाडा एक और बड़ा मौका लेकर आया है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने मुंबई के अलग अलग इलाकों में 2,640 किफायती घरों के लिए लॉटरी निकाली है।

म्हाडा के घरों की इस लॉटरी को अच्छा प्रतिसाद मिलता दिख रहा है। सोमवार तक 17 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बताया गया कि फ्लैट आवंटन के लिए लॉटरी की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर ही MHADA लॉटरी 2026 के लिए 17 से अधिक एप्लीकेशन प्राप्त हुए हैं। इनके लिए म्हाडा को करोड़ों रुपए की ईएमडी प्राप्त हुई है।

29 लाख से 6.82 करोड़ तक के फ्लैट

म्हाडा द्वारा पेश किया गया सबसे महंगा अपार्टमेंट दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके में उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के लिए है, जिसकी कीमत 6.82 करोड़ है। जबकि सबसे सस्ता और किफायती घर मानखुर्द में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए उपलब्ध है,जिसकी कीमत 29 लाख से अधिक है। म्हाडा की लॉटरी 2026 के तहत मुंबई में 2,640 किफायती आवास बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

66%, निर्माणाधीन

म्हाडा की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कुल आवासों में से 1,762 अपार्टमेंट, यानी लगभग 66%, निर्माणाधीन हैं। बाकि तैयार हो चुके हैं। MHADA के निर्माणाधीन अपार्टमेंट विक्रोली, गोरेगांव और बोरीवली जैसे क्षेत्रों में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सूची के अनुसार, निर्माणाधीन कुल 1,762 अपार्टमेंटों में से 128 बोरीवली पूर्व में, 85 गोरेगांव पश्चिम में और शेष कनमवार नगर और विक्रोली में हैं।

सबसे महंगा अपार्टमेंट

म्हाडा की सूची के अनुसार, 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य वर्ग में 4 अपार्टमेंट हैं, जिनमें से 2 दक्षिण मुंबई के ताड़देव स्थित क्रेसेंट टॉवर में हैं। पहला अपार्टमेंट 1,520 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत 6.77 करोड़ रुपये है। दूसरा अपार्टमेंट 1,838 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत 6.82 करोड़ रुपये है,जो म्हाडा का सबसे महंगा अपार्टमेंट है। लॉटरी में शामिल कई अपार्टमेंट की कीमत 2 करोड़ रुपये से 4 करोड़ रुपये के बीच है।

सूची के अनुसार, सबसे किफायती अपार्टमेंट मानखुर्द और गोरेगांव क्षेत्रों में 300 वर्ग फुट से अधिक के हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 29 लाख रुपये और 32 लाख रुपये से अधिक है। मुंबई में म्हाडा द्वारा बिक्री के लिए रखे गए 2,640 किफायती घरों में से 47 घर वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधानसभा सदस्यों के लिए आरक्षित हैं। इन अपार्टमेंटों में मुख्य रूप से मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के घर शामिल हैं।

अंतिम तिथि 29 अप्रैल

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2026 है। ऑनलाइन बयाना राशि जमा (ईएमडी) स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 है और भुगतान आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से किया जा सकता है। फ़्लैट खरीदार https://housing.mhada.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। म्हाडा के अनुसार लॉटरी ड्रॉ के परिणाम 15 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर