मेट्रो 6 लाइन मुंबई सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मेट्रो-6 से मुंबई के पश्चिम-पूर्व हिस्से जुड़ेंगे, 15.31 किमी कॉरिडोर में 13 स्टेशन; जानें पूरी डिटेल

Mumbai Metro 6 Vikhroli Pit Line: स्वामी समर्थनगर-विक्रोली मेट्रो-6 का संचालन कार शेड बनने से पहले विक्रोली पिट-लाइन से शुरू होगा। कांजूरमार्ग में मुख्य कार शेड के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार है।

रूपम सिंह

Swami Samarth Nagar Vikhroli Metro 6 Line Mumbai: स्वामी समर्थ नगर-विक्रोली मेट्रो-6 का संचालन पूर्ण विकसित कार शेड तैयार होने से पहले ही शुरू करने की तैयारी है। एमएमआरडीए विक्रोली में एलिवेटेड पिट-लाइन सुविधा विकसित कर रहा है। इसके जरिए मेट्रो रेकों का नियमित निरीक्षण, सुरक्षा जांच और रखरखाव किया जा सकेगा। वहीं, कांजूरमार्ग के खार लैंड पर प्रस्तावित मुख्य कार शेड को केंद्र की मंजूरी का इंतजार है।

15.31 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के शुरू होने से मुंबई के पश्चिम और पूर्व हिस्सों के बीच महत्वपूर्ण मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली तक बनने वाली मेट्रो-6 पूरी तरह एलिवेटेड कॉरिडोर है। इस पर कुल 13 स्टेशन होंगे। इसका बड़ा हिस्सा जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड यानी जेवीएलआर के मध्य में बनाया जा रहा है।

अन्य मेट्रो से इंटरचेंज प्रस्तावित

मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से कनेक्टिविटी भी इसकी बड़ी खासियत होगी। आदर्श नगर में मेट्रो-2ए, जेवीएलआर में मेट्रो-7 और आरे डिपो में मेट्रो-3 के साथ इंटरचेंज मिलेगा। गांधी नगर में मेट्रो-4 से भी इंटरचेंज प्रस्तावित है, लेकिन यह सुविधा मेट्रो-4 के संबंधित हिस्से के पूरा होने और शुरू होने के बाद ही उपलब्ध होगी।

मुंबई में पहली बार एक ही ढांचे पर सड़क-मेट्रो

जेवीएलआर पर अंधेरी पूर्व में स्वामी समर्थ नगर और महाकाली के बीच 2।58 किलोमीटर लंबा संयुक्त सड़क फ्लाईओवर और मेट्रो ढांचा भी बनाया जा रहा है। यह मुंबई की पहली ऐसी मेट्रो परियोजना होगी, जिसमें सड़क फ्लाईओवर और मेट्रो मार्ग एक ही ढांचे में होंगे। यह ढांचा सड़क के मध्य स्थित एक ही खंभे पर बनाया जा रहा है और इसका काम बीएमसी के समन्वय से किया जा रहा है।

पश्चिम और पूर्व हाईवे के बीच कड़ी

मेट्रो-6 जोगेश्वरी, जेवीएलआर और पवई के रास्ते पश्चिम और पूर्व एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ेगी। इससे यह मुंबई के लिए महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम सार्वजनिक परिवहन कड़ी बनेगी। व्यावसायिक और कार्यालय क्षेत्रों से गुजरने के कारण इस कॉरिडोर से बड़ी संख्या में यात्रियों के जुड़ने की उम्मीद है।

एक नजर में मेट्रो-6

  • मार्ग: स्वामी समर्थनगर-विक्रोली (ईईएच)

  • लंबाई: 15.31 किमी

  • स्टेशन : 13

  • संरेखण : पूरी तरह एलिवेटेड

  • प्रमुख मार्ग: जोगेश्वरी, डब्ल्यूईएच, जेवीएलआर, पवई

  • इंटरचेंज: मेट्रो-2ए, 7, 3 और 4

  • इंटरचेंज: आदर्शनगर, जेवीएलआर, आरे डिपो, गांधी नगर

  • अंतरिम रखरखाव: विक्रोली में एलिवेटेड पिट-लाइन

  • यात्रा समय बचत: 30-45 मिनट

विशेषता: स्वामी समर्थनगर-महाकाली केबीच 2।58 किमी संयुक्त सड़क फ्लाईओवर-मेट्रो ढांचा

पिट-लाइन से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार विक्रोली छोर पर तैयार की जा रही पिट लाइन का इस्तेमाल शुरुआती संचालन के दौरान ट्रेनों के नियमित निरीक्षण और रखरखाव के लिए किया जाएगा। इससे मुख्य कार शेड के पूरी तरह तैयार होने तक सेवाएं शुरू करने में मदद मिलेगी। एमएमआरडीए ने मुख्य डिपो के लिए कंजूरमार्ग में खार लैंड क्षेत्र की जमीन मांगी है।

इसका प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास लंबित है। इस जमीन का संबंध धारावी पुनर्विकास परियोजना से भी जुड़ा है। 12 मार्च 2026 को महाराष्ट्र आवास विभाग ने वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी के सचिव को पत्र भेजकर जमीन हस्तांतरण प्रस्ताव में सीटीएस संख्या और क्षेत्रफल में संशोधन की मंजूरी मांगी थी

197.4 एकड़ जमीन का नया प्रस्ताव DPIIT को भेजा

केंद्र ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए आर्थर एंड जेनकिस सॉल्ट वर्क्स की 197.4 एकड़ जमीन महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी थी। हालांकि, मेट्रो कार शेड के लिए आर्थर सॉल्ट वर्क्स की 22 हेक्टेयर यानी 54.36 एकड़ जमीन लेने से डीआरपी के लिए उपलब्ध जमीन कम हो गई है।

197.4 एकड़ क्षेत्र बनाए रखने के लिए डीआरपी और परियोजना प्रस्तावक ने शेफर्ड सॉल्ट वर्क्स व बत्तीवाला सॉल्ट वर्क्स से जमीन के पुर्नआवंटन का प्रस्ताव दिया है। संयुक्त सीमांकन में पुराने सीटीएस विवरण में भी गलती मिली। सीटीएस नंबर 657 कंजूर को सीटीएस नंबर 657ए कंजूर करने का प्रस्ताव है। इसके बाद 197.4 एकड़ जमीन के हस्तांतरण का नया समेकित प्रस्ताव डीपीआईआईटी को भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे