मुंबई न्यूज 
मुंबई

Mumbai News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन उजागर, काशीमीरा पुलिस ने मारी बाजी

मीरा भाईंदर, वसई-विरार यानी MBVV पुलिस आयुक्तालय ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया है। जिसमें से कई पुलिसकर्मी ऐसे है, जिन्होंने बड़े बड़े कारनामे कर दिखाए है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मीरा भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अगस्त माह में अपराधों के सफल अनावरण पर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए, यह सम्मान मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिया गया।।

प्रथम स्थान मानिकपुर पुलिस

मानिकपुर पुलिस ने 1.50 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी की चोरी का पर्दाफाश किया। आरोपी ज्योति मोहन भानुशाली ने पुरुष का भेष धरकर शिकायतकर्ता के घर से गहने चुराए थे। पुलिस ने सोने-चांदी के गहने पूरी तरह बरामद कर लिए। इस कार्य के लिए दत्तात्रय सराक, संतोष मदने, धनंजय चौधरी, गोविंद केंद्र, विकास राजपूत और अविराज कुराडे को सम्मानित किया गया।

काशीमीरा पुलिस को दूसरा स्थान

काशीमीरा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और नशीले पदार्थों के लेन-देन के सुराग उजागर किए। आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। इस उपलब्धि पर राहुल राख, विजयेंद अंबावडे, विलास कुटे, ओमकार कोचे और शकील पठान को सम्मानित किया गया।

तीसरा स्थान : पेल्हार पुलिस

पेल्हार पुलिस ने तांबे के कच्चे माल की चोरी का मामला सुलझाकर आरोपी गिरफ्तार किए और 6।50 लाख रुपए का माल तथा ट्रक बरामद किया। इस उपलब्धि पर जितेंद्र वनकोटी, दिलीप राख, शकील शेख, रमेश वाघचौरे और तुकाराम भोपाले को सम्मानित किया गया।

वालिव पुलिस को मिला चौथा स्थान

वालिव पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अल्फाज इदरीस खान को गिरफ्तार किया और चार चोरी के ऑटो रिक्शा बरामद किए, इस कार्य के लिए दिलीप घुगे, विश्वासराव बाबर, शैलेश पाटिल, किरण म्हात्रे और बालकुटे को सम्मानित किया गया। अगस्त माह की इन उल्लेखनीय उपलब्धियों से पुलिस आयुक्तालय की अपराध अनावरण क्षमता और पुलिस अधिकारियों की सतर्कता उजागर होती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी