राज-उद्धव आऐंगे साथ, दिखेगी मराठी मानुष की ताकत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

राज-उद्धव आऐंगे साथ, दिखेगी मराठी मानुष की ताकत, 5 जुलाई को ‘मराठी विजय दिवस'

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि मुंबई में 5 जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए ‘‘मराठी विजय दिवस'' ​​के रूप में मनाया जाएगा।

आंचल लोखंडे

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के स्कूलों में त्रि-भाषा नीति संबंधी आदेश वापस लेने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि वे 5 जुलाई को ‘‘मराठी विजय दिवस'' ​​के रूप में मनाने के लिए एक रैली आयोजित करेंगे। उन्होंने भाजपा नीत महायुति सरकार से राज्य के लोगों को गुमराह करना बंद करने को कहा।

राउत ने यह बात मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के उस दावे को लेकर कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक त्रि-भाषा नीति लागू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति कार्यान्वयन पर एक समिति गठित भी की थी।

हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की निंदा

बता दें कि राउत ने सरकार से ठाकरे नीत पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार के तहत कथित रूप से जारी किए गए ऐसे किसी भी प्रकार के सरकारी प्रस्ताव को पेश करने और उसे सार्वजनिक रूप से जलाने का आग्रह किया। संजय राउत ने मराठी भाषी छात्रों पर हिंदी जबरन थोपने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा, ‘‘उन्हें सरकारी आदेश लाने दीजिए और अगर ऐसा कोई आदेश है तो उसे जलाने दीजिए।''

‘‘मराठी विजय दिवस''

राउत ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘हमने भाजपा सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध किया है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने की बात कही गई है। अब वे सत्ता में हैं, हम नहीं। अगर वे ऐसा कोई सरकारी आदेश पेश करते हैं तो हम उन्हें (उसे जलाने के लिए) जगह देंगे।'' राउत ने यह भी कहा कि मुंबई में 5 जुलाई की रैली को मराठी भाषी आबादी की ताकत और गौरव को दर्शाने के लिए ‘‘मराठी विजय दिवस'' ​​के रूप में मनाया जाएगा। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा आज, जानें कौन है रवींद्र चव्हाण

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों रैली में भाग लेंगे

राउत ने कहा कि रैली में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ मराठी लोगों की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। हमने दिल्ली को दिखा दिया है कि ‘टाइगर अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे दोनों इस रैली में भाग लेंगे। राउत ने कहा कि ठाकरे भाइयों के एक साथ आने को लेकर कोई संदेह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हमने बाकी राजनीतिक दलों और लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का हवाला देते हुए राउत ने कहा, ‘‘बालासाहेब ने हमें पाप पर प्रहार करना सिखाया, पापी पर नहीं। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है।'' भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब वे मराठी लोगों को दबाने की कोशिश करते हैं, तो हम और भी अधिक ताकत के साथ जवाब देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को यह पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र चुप नहीं बैठेगा।''

स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार

इस बीच, कांग्रेस के राज्य में स्वतंत्र रूप से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि वह एक राष्ट्रीय दल है और उसके पास स्वतंत्र रूप से स्थानीय चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) वाला एमवीए गठबंधन मुख्य रूप से लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन