मनोज जरांगे पाटिल  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का अनशन 10वें दिन जारी, 12 सितंबर को जालना में बड़े प्रदर्शन का आह्वान

Manoj Jarange Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे का अनशन 10वें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने 12 सितंबर को जालना में मराठा समर्थकों को जुटने की अपील की है।

रूपम सिंह

Manoj Jarange Patil Maratha Reservation Indefinite Fast Day Ten: मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि पात्र लोगों को कुणबी सर्टिफिकेट देने के मामले में महायुति सरकार टाइम पास कर रही है। उन्होंने साफ तौर से कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की गई तो उन्हें पूरे महाराष्ट्र को बंद करने में 10 मिनट का भी समय नहीं लगेगा।

जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने 12 सितंबर को महाराष्ट्र के जालना में मराठा समर्थकों से बड़े पैमाने पर जुटने का आह्वान किया है। जरांगे ने अंतरवाली सराटी गांव में प्रदर्शन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि।

राज्य के मंत्री मराठा समुदाय को गुमराह करने के लिए मिलीभगत कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रदर्शनकारी मुंबई शहर की ओर बढ़ते हैं तो अधिकारियों की विभिन्न स्थानों पर उन्हें रोकने की योजना है।

उन्होंने पुणे, ठाणे, नाशिक और मुंबई समेत प्रमुख जिलों के लोगों से 12 सितंबर को पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अभी अंतरवाली मत आइए, लेकिन 12 सितंबर को एक भी मराठा पीछे नहीं रहना चाहिए।

29 से चल रहा अनशन

जरागे ने 29 अगस्त को अनशन शुरू किया है और मांग की है कि मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण दिया जाए। इसमें हैदराबाद, सतारा गजट में दर्ज अभिलेखों को लागू करना तथा मराठा समुदाय के पात्र सदस्यों को कुणबी जाति प्रमाणपत्र जारी करना शामिल है।

कुणबी पारंपरिक कृषक समुदाय है, जिसे ओबीसी श्रेणी में रखा गया है। इसके चलते इसके सदस्य शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ पाने के पात्र है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम