मनोज जरांगे, एकनाथ शिंदे, श्रीकांत शिंदे   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

500 करोड़ के ऑडियो क्लिप विवाद पर मनोज जरांगे का एकनाथ शिंदे से सवाल, बोले- चुप क्यों हैं डिप्टी सीएम?

Manoj Jarange On Eknath Shinde: मनोज जरांगे ने 500 करोड़ के ऑडियो क्लिप विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। वहीं सांसद श्रीकांत शिंदे और डीसीएम ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

रूपम सिंह

Highlights

  • मनोज जरांगे ने 500 करोड़ के आरोप पर एकनाथ शिंदे से जवाब मांगा।

  • जरांगे ने जल्द नए खुलासे का दावा किया।

  • विवाद के बीच शिंदे ने शिवसेना नेताओं से सूखा प्रभावित किसानों की मदद करने को कहा।

Maharashtra Political Controversy: मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल के 500 करोड़ के ऑडियो बम के धमाके से महायुति सरकार में घमासान मचा हुआ है। अब जरांगे ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर उन्होंने मेरे नाम पर 500 करोड़ रुपये नहीं लिए हैं तो वे चुप क्यों हैं।

शिंदे खुद सामने आकर इस पर अपनी सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं। जरांगे ने कहा कि जब मैंने यह आरोप लगाया तो शिंदे ने सबूत पेश करने का चैलेंज दिया था।

अब मैंने ऑडियो क्लिप सार्वजनिक कर दी है तो इसके बाद से शिंदे का कोई बयान नहीं आ रहा है। शिंदे की शिवसेना पार्टी के नेता डीसीएम का बचाव कर रहे हैं लेकिन खुद शिंदे क्यों मौन हैं। यह एक बड़ा सवाल है। जरांगे पाटिल ने महायुति सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अभी तो मैंने ऑडियो क्लिप के रूप में छोटा बम फोड़ा है लेकिन अभी मेरे पास परमाणु बम बाकी है। मैं इसका जल्द ही खुलासा करूंगा।

मैं खुद पता लगाने में जुटा हूं : श्रीकांत शिंदे

एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत ने जरांगे पाटिल के ऑडियो क्लिप पर तंज कसते हुए कहा कि मैं खुद यह पता लगाने में जुटा हूं कि 500 करोड़ कहां पहुंचे है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को ये 500 करोड़ भेजे जाने थे, वह उन तक नहीं पहुंचे है। जो सवाल मनोज जरांगे पाटिल के मन में आया है, वह मेरे मन में भी आया है और मैं अब उस रकम को ढूंढने निकला हूं।

72 घंटे बाद शिंदे बोले

ऑडियो क्लिप विवाद के करीब 72 घंटे बाद डीसीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया है। उन्होंने पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और दूसरे पदाधिकारियों से कहा है कि वे इन सब विवादों को छोड़ सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए काम करें। शिंदे ने सभी को इस कड़वाहट से बचने और किसानों की मदद करने की पहल करने का निर्देश दिया है। राज्य में सूखे की स्थिति बहुत गंभीर है। ऐसे समय में मुश्किल समय में किसानों का साथ देना शिवसेना का पहला कर्तव्य है।

किसानों की मदद पर ध्यान देने की अपील

एकनाथ शिंदे ने पार्टी नेताओं से राजनीतिक कड़वाहट से बचने और सूखे से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए काम करने को कहा। इस बीच, मनोज जरांगे के आरोपों और ऑडियो क्लिप को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। मामले में आरोपों की सत्यता और कथित रकम से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा

भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा