पंकज भोयर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में शिक्षकों की पदोन्नति पर लगा ब्रेक, हाईकोर्ट के आदेश तक प्रक्रिया रोकने के सरकार के निर्देश

Maharashtra ZP School Teacher: महाराष्ट्र में जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति पर रोक लगी। राज्यमंत्री पंकज भोयर ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश तक प्रक्रिया रोकने को कहा।

रूपम सिंह

Highlights

  • महाराष्ट्र में जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति पर रोक।

  • हाई कोर्ट के आदेश तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

  • फैसले से हजारों शिक्षकों की पदोन्नति अटकी।

Maharashtra ZP Teacher Promotion Stay: महाराष्ट्र में जिला परिषद स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों को पदोन्नति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है।

मुंबई में हुई एक विशेष बैठक के बाद शालेय शिक्षण राज्यमंत्री पंकज भोयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुंबई हाईकोर्ट का अंतिम या अंतरिम आदेश आने तक पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाए। इस फैसले से लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को निराशा हुई है।

हाईकोर्ट के आदेश तक रुकी रहेगी प्रक्रिया

जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े नियमों को लेकर विभिन्न मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसी कानूनी स्थिति को देखते हुए सरकार ने फिलहाल प्रमोशन प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया है। राज्यमंत्री पंकज भोयर ने अधिकारियों से कहा है कि अदालत का स्पष्ट आदेश आने के बाद ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाए।

जुलाई में जारी किए गए थे नए नियम

इससे पहले राज्य सरकार ने जुलाई महीने में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया समय पर पूरी करने के उद्देश्य से नए नियम जारी किए थे।

हालांकि, टीईटी की अनिवार्यता और पदोन्नति से जुड़े कानूनी विवादों के कारण प्रक्रिया बार-बार प्रभावित हो रही है। अब हाईकोर्ट के अगले आदेश पर ही हजारों शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

शिक्षक संगठनों ने उठाईं 28 मांगें

हाल ही में महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में राज्यमंत्री पंकज भोयर से मुलाकात की थी। इस दौरान शिक्षकों की पदोन्नति के अलावा पुरानी सेवानिवृत्ति योजना, रिक्त पदों को भरने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने सहित करीब 28 मांगों पर चर्चा हुई। शिक्षक संगठनों ने इन मुद्दों पर सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

मुख्याध्यापक और केंद्रप्रमुख बनने का इंतजार

पदोन्नति प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक शिक्षकों को मुख्याध्यापक, केंद्रप्रमुख और विस्तार अधिकारी जैसे पदों पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। लेकिन सरकार के ताजा निर्देश के बाद यह प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है। इससे राज्य के हजारों शिक्षकों में निराशा है।

न्यायालय के फैसले पर टिकी निगाहें

शिक्षक संगठनों का कहना है कि सरकार को हाईकोर्ट में शिक्षकों के हितों का मजबूती से पक्ष रखना चाहिए, ताकि योग्य शिक्षकों को जल्द पदोन्नति मिल सके। फिलहाल सभी की निगाहें मुंबई हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस