Zilla Parishad Elections Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी में संभावित

Zilla Parishad Elections Maharashtra: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है, जिसे लेकर जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Political News: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की ओर से इन चुनावों की तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह किए जाने की उम्मीद है। छह जनवरी को एसईसी उन जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा, जहां तीसरे चरण में मतदान प्रस्तावित है।

इस समीक्षा बैठक में आयोग तीसरे चरण की तैयारियों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की उपलब्धता और चुनावी मशीनरी की स्थिति का आकलन करेगा। इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले मतदान तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

‘इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’

एसईसी को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करनी होगी। एसईसी के एक अधिकारी ने बताया, “पूरी चुनाव प्रक्रिया में लगभग 28 दिन लगेंगे। ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (ईसीआईएल) से नई ईवीएम की आपूर्ति 15 जनवरी के बाद शुरू होने की उम्मीद है। नगर निकाय चुनावों की ड्यूटी से कर्मचारियों के मुक्त होते ही उन्हें जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में लगाया जाएगा।” एसईसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा, “35,000 मतदान केंद्रों के लिए कम से कम 70,000 ईवीएम और 1.5 लाख से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। चूंकि आठ जनवरी से पहले तीसरे चरण के चुनावों की घोषणा संभव नहीं है, इसलिए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में कराए जाने की संभावना है।”

व्यावहारिक कठिनाइयां अदालत के समक्ष

उन्होंने यह भी कहा कि इससे उच्चतम न्यायालय की 31 जनवरी की समयसीमा का उल्लंघन होगा, लेकिन 21 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई में आयोग अपनी व्यावहारिक कठिनाइयां अदालत के समक्ष रखेगा। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने नवंबर और दिसंबर में दिए आदेशों में एसईसी को निर्देश दिया था कि नगर निकाय, नगर पंचायत और नगर परिषदों के चुनाव कराए जाएं, भले ही उनमें 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा पार हो जाए।

राज्य में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के पहले चरण के चुनाव दो दिसंबर को हुए थे, जबकि 24 अन्य नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 20 दिसंबर को कराए गए थे। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में