महाराष्ट्र मतदाता सूची सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र के 1.22 करोड़ मतदाताओं को राहत! 99.94% नाम रहेंगे बरकरार, 30 नवंबर को आएगी अंतिम सूची

Maharashtra Voter List: महाराष्ट्र में SIR नोटिस पाने वाले 99.94% मतदाताओं के नाम बरकरार, 30 नवंबर को आएगी अंतिम सूची। पुणे में पते बदलने पर आयोग की जांच।

रूपम सिंह

Highlights

  • SIR में नोटिस पाने वाले 99.94% मतदाताओं के नाम बरकरार रहेंगे।

  • करीब 1.22 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत, अंतिम सूची 30 नवंबर को आएगी।

  • पुणे में मोबाइल से मतदाताओं के पते बदलने का मामला सामने आया।

Maharashtra Voter List Special Intensive Revision SIR: महाराष्ट्र में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुहिम के तहत नोटिस पाने वाले 1 करोड़ 22 लाख से अधिक मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है।

दस्तावेजों के आधार पर जांच पूरी होने के बाद इनमें से 99।94 प्रतिशत मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। इससे करीब 1 करोड़ 22 लाख 16 हजार 665 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

अंतिम एसआईआर मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एसआईआर के तहत कुल 1 करोड़ 22 लाख 24 हजार 7 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे।

इन मतदाताओं से नाम और अन्य विवरणों में विसंगतियों को लेकर दस्तावेजी प्रमाण मांगे गए थे। अधिकांश मतदाताओं ने निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए। जांच में उनके प्रमाण सही पाए जाने के बाद नाम मतदाता सूची में बनाए रखने का फैसला किया गया है।

4 मोबाइल फोन के जरिए बदले गए पते

  • भोसरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अजीत गव्हाणे ने यह मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया था।

  • इसके बाद आठ स्थानों से रिपोर्ट मंगाकर जांच की गई। जांच में संबंधित मतदाताओं के पुणे में ही रहने की पुष्टि हुई।

  • सामने आया कि चार मोबाइल फोन के माध्यम से उनके पते बदले गए थे।

  • हालांकि, इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसने किया और इसके पीछे कौन लोग थे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

  • चुनाव आयोग ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

  • अब इस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई और आयोग की जांच के नतीजों पर नजर रहेगी।

पुणे में मतदाताओं के पते बदलने का मामला

इस बीच पुणे शहर में मतदाताओं के पते कथित तौर पर बिना जानकारी के बदलने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच शुरू की है।

आरोप है कि अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले पुणे में रहने वाले कई मतदाताओं के पते बदलकर ठाणे, नाशिक और अन्य शहरों के दर्ज कर दिए गए थे। इसके कारण संबंधित मतदाता नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर सके।

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू