महायुति की प्रेस कॉन्फरेंस (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

गरवारे क्लब से महायुति ने फूंका चुनावी शंखनाद, जानें कौन है महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार?

Garware Club House Press Conference: महाराष्ट्र Vidhan Parishad Election के लिए महायुति ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर अपनी ताकत दिखाई है। जानें गरवारे क्लब हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी रिपोर्ट।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र की राजनीति में आगामी Vidhan Parishad Election को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हाल ही में मुंबई के गरवारे क्लब हाउस में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महायुति ने अपनी अभूतपूर्व एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। इस गठबंधन ने 17 अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा करके न केवल अपने इरादे साफ कर दिए हैं, बल्कि विपक्षी खेमे महाविकास आघाड़ी (मविआ) के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है।

रणनीति और संयुक्त नेतृत्व

इस चुनाव के लिए जीत का पुख्ता रोडमैप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने मिलकर तैयार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे और शिवसेना नेता राहुल शेवाले एक ही मंच पर नजर आए। इन नेताओं ने विश्वास जताया कि सीटों का बंटवारा आपसी सहमति से हुआ है और महायुति के सभी 17 उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

बागियों को संवाद से साधा

महायुति के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने ही गठबंधन के भीतर उठने वाले बगावती सुरों को थामना था। इस मोर्चे पर गठबंधन सफल होता दिख रहा है। रविंद्र चव्हाण ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिन कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय या बागी के रूप में नामांकन दाखिल किया है, वे वरिष्ठों से चर्चा कर अपने नाम वापस ले लें। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत रूप से ऐसे कार्यकर्ताओं से संवाद किया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके योगदान का पूरा सम्मान किया जाएगा। इस समन्वय का परिणाम यह हुआ कि महायुति अपने घर को संभालने में सफल रही और बागियों के हौसले पस्त पड़ गए।

विपक्ष की दुर्दशा पर तंज

सुनील तटकरे ने महाविकास आघाड़ी की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हालत इतनी खराब है कि उन्हें कई सीटों पर उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मविआ को कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में तो ढूंढ-ढूंढ कर उम्मीदवार खड़े करने पड़ रहे हैं।

महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार

महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार इस प्रकार हैं। नागपुर से डॉ। राजीव भास्करराव पोतदार, भंडारा-गोंदिया से अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर, वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली से अरुण हनुमंत लखानी, अमरावती से प्रवीण रामचंद्र पोटे, सोलापुर से राजेंद्र विट्ठल राउत, अहमदनगर से प्राजक्त प्रसादराव तनपुरे, जलगांव से नंदकिशोर भागवत महाजन, सांगली-सातारा से धैर्यशील ज्ञानदेव कदम, नांदेड से अमरनाथ अनंतराव राजूरकर, उस्मानाबाद-लातूर-बीड से बसवराज माधवराव पाटील, औरंगाबाद-जालना से सुहास त्र्यंबकराव शिरसाठ, ठाणे से रविंद्र सदानंद फाटक, यवतमाल से दुष्यंत सतीश चतुर्वेदी, परभणी-हिंगोली से सईद शेरगुल खान, नाशिक से नरेंद्र भिकाजी दराडे, रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से अनिकेत सुनील तटकरे तथा पुणे से विक्रम संजय काकडे।

महत्वपूर्ण पड़ाव और मतदान

नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 जून है, जिसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। सुनील तटकरे ने सभी नगरसेवकों और पंचायत समिति के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे महायुति के उम्मीदवारों को ही अपनी प्रथम वरीयता का वोट दें। 18 जून को होने वाले मतदान से पहले ही महायुति ने अपनी घेराबंदी मजबूत कर ली है, जिससे वे चुनावी रण में विपक्ष से काफी आगे नजर आ रहे हैं।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर