महाराष्ट्र छात्र प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में लागू होगी सुपर 100 योजना: हर जिले के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की फ्री कोचिंग

Maharashtra Super 100 Scheme: महाराष्ट्र सरकार 'सुपर 100' योजना के तहत हर जिले में आवासीय सेंटर शुरू करेगी, जहां सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को 2 साल JEE-NEET की फ्री कोचिंग मिलेगी।

रूपम सिंह

Maharashtra Super 100 Scheme Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक आवासीय कोचिंग सेंटर शुरू करने की योजना बना रही है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की 2 साल तक निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

इस प्रस्तावित योजना का नाम ‘सुपर 100’ रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले के सरकारी स्कूलों से 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा, मुफ्त कोचिंग और परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के प्रस्ताव की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे की बैठक में समीक्षा की गई। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस योजना को मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया है।

जिले में एक सरकारी स्कूल बनेगा सेंटर

प्रत्येक जिले में एक सरकारी स्कूल को आवासीय कोचिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, एक केंद्र की अनुमानित लागत करीब 1।15 करोड़ रुपये होगी जिसका खर्च डीपीडीसी के फंड से उठाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित न रहे।

निजी कोचिंग संस्थानों से सहयोग पर विचार

सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि कोचिंग की व्यवस्था निजी शिक्षण संस्थानों के सहयोग से चलाई जाए या सरकारी स्तर पर ही इसकी व्यवस्था की जाए। महाराष्ट्र सरकार की यह योजना पटना में गणितज्ञ आनंद कुमार द्वारा वर्ष 2002 में शुरू किए गए ‘सुपर 30’ कार्यक्रम से प्रेरित है।

वर्ष 2023 में आदिवासी विकास विभाग ने गोंदिया में 45 दिवसीय आवासीय जेईई कोचिंग शिविर आयोजित किया था जिसमें 20 से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए सफलता हासिल की थी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...