ST बस (फाइल फोटो, सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra ST Action Plan: महाराष्ट्र ST को घाटे से निकालने की तैयारी, हर डिपो की होगी आर्थिक समीक्षा

Maharashtra ST Action Plan: एसटी महामंडल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें फ्यूल बचत, टिकट चोरी रोकने और विभागवार जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra ST Action Plan News: राज्य सरकार ने एसटी महामंडल को घाटे से उबारने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। फ्यूल बचाने, राजस्व हानि रोकने और टिकट चोरी पर कड़ी नजर रखने के लिए योजना बनाई गई है।

इसके लिए रीजनल मैनेजर या उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों को बतौर 'पालक अधिकारी' नियुक्त किया जाएगा। परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आमदनी बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर

प्रताप सरनाईक के अनुसार महामंडल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए न सिर्फ आमदनी बढ़ाने बल्कि कॉस्ट कंट्रोल, फ्यूल बचत, राजस्व हानि रोकने और प्रशासनिक अनुशासन पर भी जोर दिया जाएगा। हर विभाग की आर्थिक प्रगति की सोधी जिम्मेदारी संबंधित 'पालक अधिकारियों पर तय की जाएगी।

हर महीने आयोजित की जाएगी विभागवार समीक्षा बैठक

  • मंत्री सरनाईक ने कहा कि हर महीने के पहले सप्ताह में विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। पिछले महीने की आय और खर्च की पूरी समीक्षा करने के बाद अगले महीने की योजना बनाई जाएगी। डिपो-वाइज आय के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे और उसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
  • एसटी का मुनाफा बढ़ाने के साथ खचों में बचत के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। खास तौर पर डीजल बचाने के लिए हर डिपो की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लगातार फ्यूल बचाने वाले डिपो के लिए इंसेंटिव रिकॉर्ड स्कीम का ऐलान किया जाएगा।
  • साफ किया गया है कि पथूल की बचत एसटी के लिए अतिरिक्त आय साधन है। राजस्व हानि रोकने के लिए सुरक्षा और विजिलेस डिपार्टमेट को अधिक क्रियाशील बनाया जाएगा टिकट ट्रांजैक्शन में गड़बड़ी या राजस्व का गबन करने वाले कैरियर्स की एक अलग लिस्ट तैयार की जाएगी और उन पर लगातार नजर रखी जाएगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग