CM फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात (Image- Social Media) 
मुंबई

CM फडणवीस ने पीएम मोदी से मांगी मदद, बारिश से महाराष्ट्र में हुई है तबाही

Maharashtra Rains: CM देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी से मुलाकात कर महाराष्ट्र में भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए मदद मांगी, कर्जमाफी को लेकर भी दिया भरोसा।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उनसे राज्य में हाल में हुई भारी बारिश से प्रभावित किसानों की मदद करने का आग्रह किया। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें भारी बारिश के बाद राज्य की स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार से इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजने को कहा है, जिस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।”

फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में किसानों की कर्जमाफी की बात कही गई है और सरकार का ध्यान इसे अधिक प्रभावी बनाने पर है।

फडणवीस ने कहा, “हम घोषणापत्र में किए गए कर्जमाफी के वादे को जरूर पूरा करेंगे। इस संबंध में एक समिति गठित की गई है, जो कर्जमाफी पर फैसला लेगी।

कर्जमाफी बार-बार नहीं की जा सकती, इसलिए हमारा ध्यान इस बात पर रहेगा कि इसे और प्रभावी कैसे बनाया जाए।” उन्होंने कहा कि खरीफ फसल के लिए लिए गए कर्ज अगले साल चुकाने होंगे। -एजेंसी इनपुट के साथ

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय