राज ठाकरे- गौतम अदाणी- देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

अदाणी पर आर-पार! राज ठाकरे ने दी 'देश बंधक' बनाने की चेतावनी, फडणवीस बोले- मैं उनका वकील नहीं!

Raj Thackeray vs Fadnavis on Adani: महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले अदाणी समूह को लेकर राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस आमने-सामने हैं। अदाणी के बहाने राज ठाकरे ने चेताया, फडणवीस ने आंकड़ों से दिया जवाब।

प्रिया जैस

Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रचार सभा में कहा कि राज ठाकरे का कहना है कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कारण अदाणी की संपत्ति में वृद्धि हुई। मैं अदाणी का वकील या समर्थक नहीं हूं, लेकिन एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि 2014 में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी।

अब, 2026 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, अर्थव्यवस्था के विकास के बाद, देश भर में कई नए उद्यमी सामने आए प्रधानमंत्री मोदी के कारण, जो कंपनियां पहले पूंजी बाजार में सूचीबद्ध नहीं हो पाती थीं, वे सूचीबद्ध हो गईं देश के स्थापित औद्योगिक समूहों का जबरदस्त विस्तार हुआ। उनमें से प्रत्येक की आय और लाभ में भारी वृद्धि हुई।

2014 के बाद टाटा समूह की आय में 664%, एचडीएफसी बैंक की आय में 377 प्रतिशत, अदाणी समूह की आय में 686 प्रतिशत, इंफोसिस की आय में 280 प्रतिशत, आदित्य बिरला समूह की आय में 566%, सन फार्मा की आय में 1552%, हिंदुजा समूह की आय में 376% और एवेन्यू समूह की आय में 1166% की वृद्धि हुई है।

केंद्र में अदाणी-मोदी की मिलीभगत : राज

एक व्यक्ति महज 10 वर्षों में इन सभी से आगे निकल गया। यदि सीमेंट, स्टील, पोर्ट, एयरपोर्ट और बिजली जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किसी एक व्यक्ति का एकाधिकार हो जाता है, तो वह व्यक्ति आने वाले समय में पूरे देश को बंधक बना सकता है।

यह बड़ी चेतावनी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने उद्योगपति गौतम अदाणी के बढ़ते साम्राज्य को लेकर दी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर गौतम अदाणी को इतना बड़ा वित्तीय सहयोग कहां से मिला और किन बैंकों व संस्थानों को उन्हें फंड देने के लिए मजबूर किया गया। राज ने अदाणी के बढ़ते साम्राज्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मराठी माणूस को खत्म करने का षड्यंत्र

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य से मराठी माणूस को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में मराठी भाषियों के लिए घर नहीं दिए जा रहे और बहारी लोग यहां बसते जा रहे हैं। राज्य की 29 नगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन