Maharashtra Police Mega Reshuffle: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। मनोज शर्मा, राकेश प्रधान, अनिल कुंभारे सहित 52 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए जबकि राज्य पुलिस बल के 44 अधिकारियों के भी हुए ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर उठे कुछ सवाल के बाद राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए तबादले से पुलिस महकमे में भी खलबली मची है, हालांकि तबादलो के साथ कई अधिकारियों को पदोन्नत भी किया गया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने गुरुवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। पुणे, गोंदिया और नागपुर मनपा में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। इसके 24 घंटे के भीतर ही 52 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए।
शुक्रवार को जिन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें आईपीएस मनोज शर्मा, राकेश प्रधान, अनिल कुंभारे, मोक्षदा पाटील, प्रियंका नारनवरे, तेजस्वनी सातपुते,अशोक दुधे, दिक्षीत गेडाम, कृष्णकांत उपाध्याय, प्रविण मुंढे, योगेश गुप्ता, राकेश ओला, एमसीवी महेश्वार रेड्डी, कृष्ण प्रकाश, दत्ता कराले, प्रविण पडवल, लखमी गौतम, सुवेझ हक, महेश पाटीस परमजीत दहिया, सीके मीना, संजय दराडे, रंजन शर्मा, सुनिल फुलारी का समावेश है।
साथ ही निशिथ मिश्रा, जय कुमार, संजय येनपुरे, संजय जाधव, दिपक साकोरे, पंजाबराव उगले, एसवी पाठक, विनायक देशमुख, ज्योति प्रिया सिंह, अनिल कुभारे, सत्य नारायण चौधरी, नंदकुमार ठाकुर, पीआर पाटील, जयंत मीना, लोहित मतानी, संजय बारकुंड, प्रशांत मोहिते, आदित्य मिरखेलकर, गौहर हसन, नित्यानंद झा, शफकत आमना, अभयसिंह देशमुख, कुमार चिंता, अन्नपुर्णा सिंह, एम. किरितिका, जीवन देवाशिष बेनिवाल, शुभम कुमार, वृष्टि जैन और हर्षवर्धन का भी समावेश है।
इसमें अपर पुलिस महानिदेशक स्तर पर पदोन्नति और तबादले भी शामिल हैं। नासिक रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्ता कराले को राज्य मानवाधिकार आयोग में विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। दूसरी तरफ तेजस्वी सातपुते को पुणे अपराध शाखा में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। हालांकि, यह जानकारी सामने आ रही है कि खरात मामले की एसआईटी जांच भी उनके पास ही बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: 20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
राज्य पुलिस बल के इन 44 अधिकारियों भी तबादले गृह विभाग ने कर दिया है। इनमें विजय खरात, विशाल गायकवाड,गणेश शिंदे,दिनेश बारी, उज्ज्वला वानखर,संदीप जाधव, यशवंत सोलंके, अनिता पाटील, पंकज डहाले,पल्लवी बर्गे,स्वाती रामराव भोर, संभाजी कदम,अकबर पठाण, महेश चिमटे, कविता नेरकर, संजय सरगोंडा पाटील, मितेश घट्टे,सुहास बावचे, पूर्णिमा चौगुले,तानाजी संभाजी चिखले, वीरज पाटील को प्राचार्य, विशाल ठाकुर,सचिन पांडकर, हिम्मत जाधव,दीपक गिरहे,रमेश नागनाथ चोपडे व विजय व्यंकटराव कबाडे का समावेश है।
साथ ही चंद्रकांत वामनराव गवली, विक्रम महादेव साली, रोहिदास ज्ञानेश्वर पवार, योगेश चव्हाण, राहुल खाडे,सचिन पांडुरंग गोरे, शिवाजी पवार, अशोक भगवान नखाते, वैशाली शिंदे, प्रीतम यादवकर, तिरुपती काकडे,राहुल मदने,प्रीती टिपरे,प्रशांत श्रीराम अमृतकर, प्रशांत रामेश्वर स्वामी, आरती बनसोडे और विक्रम देशमुख का समावेश है। गृह विभाग भी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास होने से बड़ी संख्या में हुए तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।