म्हाडा मुंबई( Source: Social Media ) 
मुंबई

महाराष्ट्र में पीएम आवास योजना को बड़ा बूस्ट, किफायती घरों के लिए 220 करोड़ मंजूर

Maharashtra PMAY News: महाराष्ट्र सरकार ने PMAY के तहत किफायती आवास परियोजनाओं के लिए 220 करोड़ रुपये से अधिक की निधि मंजूर की है।इससे हजारों परिवारों के अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra PMAY Affordable Housing Fund: महाराष्ट्र में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भागीदारी आधारित किफायती आवास परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी से 220 करोड़ रुपए से अधिक की निधि मंजूर की गई है।

इस वित्तीय सहायता से शहरी क्षेत्रों में सस्ते घरों के निर्माण को नई ताकत मिलेगी, वहीं हजारों पात्र परिवारों का अपने घर का सपना साकार होने की उम्मीद भी मजबूत होगी। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी म्हाडा को सौंपी गई है, जो निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा।

114 करोड़ की राशि ही मार्च तक हो सकी खर्च

महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत भागीदारी आधारित एएचपी परियोजनाओं को बड़ी आर्थिक मजबूती देते हुए निधि वितरण को मंजूरी दी है। राज्य के गृहनिर्माण विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार यह राशि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी से उपलब्ध कराई जाएगी।

सामान्य वर्ग के लिए 246.62 करोड़ की मंजूरी

सरकार के अनुसार केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य वर्ग के लिए 246.62 करोड़ की मंजूरी की थी। इससे पहले फरवरी 2026 में यह निधि म्हाडा को वितरित की गई थी, लेकिन 31 मार्च 2026 तक केवल 114.39 करोड़ राशि ही खर्च हो सकी। इसके बाद केंद्र सरकार ने शेध 132.23 करोड़ की राशि पुनः मंजूर की।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए धीरेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर