सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
मुंबई

नागपुर से सोलापुर तक महापौर चुनाव परिणाम घोषित, मुंबई में आज होगा फैसला

Maharashtra की कई महानगरपालिकाओं में महापौर और उपमहापौर चुनाव सम्पन्न हुए, जिनमें भाजपा-महायुति ने मजबूत प्रदर्शन किया। कई शहरों में बिना विरोध चयन हुआ, जबकि मुंबई में महापौर पद का फैसला अभी बाकी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Municipal Mayor Election Results: राज्य की विभिन्न महानगरपालिकाओं में शुक्रवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।

इस प्रक्रिया में भाजपा-महायुति ने स्पष्ट बढ़त दिखाई। जलगांव, धुलिया, कोल्हापुर, पिंपरी-चिंचवड़, नागपुर, अमरावती, सोलापुर, नाशिक और अहिल्यानगर जैसी महत्वपूर्ण महानगरपालिकाओं में महापौर चुनाव सम्पन्न हुए।

कुछ जगहों पर मुकाबला बिना विरोध के हुआ, तो कुछ में भाजपा ने बड़ी मतों से जीत दर्ज की। सोलापुर महानगरपालिका में भाजपा के विनायक कोंड्याल का महापौर पद पर बिना विरोध के चयन हुआ। शिवसेना और एमआईएम के उम्मीदवारों ने आखिरी समय में नाम वापस ले लिया, जिससे कोंड्याल का मार्ग आसान हो गया।

जलगांव महानगरपालिका में भाजपा की दीपमाला काले को महापौर चुना गया, जबकि शिवसेना के मनोज चौधरी उपमहापौर पद पर बिना विरोध चुने गए। दीपमाला काले ने जलगांव महानगरपालिका की 17वीं महापौर के रूप में पदभार संभाला।

नागपुर महानगरपालिका में भाजपा की नीता ठाकरे ने 104 वोट लेकर कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। धुलिया में तीन तरफ़ा मुकाबला हुआ, जिसमें भाजपा की मायादेवी परदेशी ने 50 वोट लेकर महापौर पद जीता। राष्ट्रवादी अजीत गुट और शिवसेना के संयुक्त उम्मीदवार को केवल 13 वोट मिले।

नांदेड महानगरपालिका में पहली बार भाजपा का महापौर चुना गया। 81 में से 45 सीटें जीतकर भाजपा ने स्पष्ट बहुमत पाया। महापौर पद के लिए कविता मूले और उपमहापौर के लिए दीपकसिंह रावत का चयन हुआ। नवी मुंबई महानगरपालिका में भाजपा की सुजाता पाटिल महापौर और दशरथ भगत उपमहापौर पद पर बिना विरोध चुने गए।

मुंबई का महापौर आज होगा तय

मुंबई महानगरपालिका चुनाव का परिणाम घोषित हुए 15 दिन से अधिक समय हो गया है। महापौर और उपमहापौर पद की प्रक्रिया निर्णायक चरण में है। इस बार महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। महापौर और उपमहापौर के लिए नामांकन शनिवार को दाखिल किए जाएंगे, महापालिका में भाजपा और शिवसेना के पास पर्याप्त संख्या है, इसलिए महायुति के उम्मीदवार चुने जाने की संभावना अधिक है।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान