प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में प्रचार खत्म होते ही ड्राई डे शुरू, अगले 4 दिन नहीं बिकेगी शराब, जानें किन शहरों में हाेगा लागू

Maharashtra Dry Days: महाराष्ट्र के 29 नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव के मद्देनजर 13 से 16 जनवरी तक शराब की बिक्री, खरीद और सेवन प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

आकाश मसने

Liquor Ban During Election: महाराष्ट्र में होने वाले आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने राज्य के 29 नगर निगम क्षेत्रों में चार दिनों के लिए 'ड्राई डे' की घोषणा की है। यह पाबंदी 13 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।

चुनाव प्रचार थमने के साथ ही लागू होगा ड्राई डे

महाराष्ट्र में होने वाले आगामी महानगरपालिका चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। 13 जनवरी को राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों का सार्वजनिक प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा, जिसके तुरंत बाद राज्य में 'ड्राई पीरियड' शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 13 जनवरी से 16 जनवरी तक ड्राई डे लागू करने का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार सुनिश्चित करना है।

इन क्षेत्रों में पूरी तरह बंद रहेंगे बार और शराब की दुकानें

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तय की गई 29 महानगरपालिकाओं की सीमाओं के भीतर सभी शराब की दुकानें, बार, परमिट रूम और शराब बेचने वाले अन्य प्रतिष्ठान पूरे चार दिनों तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान शराब की बिक्री, खरीद और सार्वजनिक रूप से इसके सेवन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों, मतदाताओं और व्यापारियों से अपील की है कि वे चुनावी रणनीति के इस हिस्से का समर्थन करें ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। यह पढ़ें:- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव की तारीखों को हुआ ऐलान, 5 फरवरी को 12 जिलों में वोटिंग, जानें पूरा चुनावी शेड्यूल

15 जनवरी को मतदान और 16 को होगी मतगणना

राज्य की महत्वपूर्ण बीएमसी (BMC), नागपुर (NMC), पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। मतदान के अगले दिन, यानी 16 जनवरी को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए मतगणना के दिन भी शराब की बिक्री पर पाबंदी जारी रहेगी।

प्रशासन की पैनी नजर और सख्त चेतावनी

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने शराब विक्रेताओं को इन पाबंदियों के बारे में पहले ही सूचित कर दिया है। पुलिस बल द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि ड्राई डे के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन