महाराष्ट्र मानसून बारिश येलो अलर्ट, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
मुंबई

महाराष्ट्र में मानसून की फिर वापसी, ठाणे-कल्याण में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 25 जिलों में जारी किया अलर्ट

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून ने फिर जोर पकड़ा है। ठाणे, कल्याण और डोंबिवली में तेज बारिश से जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने मुंबई व ठाणे समेत 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

रूपम सिंह

Maharashtra Monsoon Rain Yellow Alert: महाराष्ट्र में मानसून की बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सोमवार को ठाणे, कल्याण और डोंबिवली समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मुंबई में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश से ठाणे के निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ठाणे, कल्याण और डोंबिवली में झमाझम बारिश

सोमवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद कल्याण और डोंबिवली में बारिश ने जोर पकड़ा। करीब एक से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद देर रात तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में कभी बादल, कभी धूप और कभी हल्की बारिश का दौर चल रहा था। गणेशोत्सव के बीच हुई अचानक बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। ठाणे शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

25 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, मंगलवार 22 सितंबर को महाराष्ट्र के 25 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अलर्ट वाले जिलों में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और यवतमाल शामिल हैं।

पंजाबराव डाक ने जताई बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ पंजाबराव डाक के अनुसार, धाराशिव, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, सोलापुर, परभणी, बीड, जालना, अहिल्यानगर और पुणे में 24 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। उनके अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

नागपुर और मुंबई का मौसम

नागपुर में 22 सितंबर को तापमान करीब 28 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, मुंबई में तापमान करीब 27 डिग्री है। यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।

नागपुर शहर का AQI 60 और मुंबई का AQI 82 दर्ज किया गया है, जो दोनों शहरों में ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश