Maharashtra MLC Election News: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधान परिषद चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त में शामिल है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे की बातचीत सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
सपकाल ने एक संयुक्त बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ने कहा कि एमवीए 17 विधान परिषद सीट जीतने के लिए एकजुट है और गठबंधन में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। महाराष्ट्र में 18 जून को 16 विधान परिषद सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव, जबकि एक सीट पर उपचुनाव होने हैं।
तत्कालीन विधान पार्षद और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले की 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। सपकाल ने कहा कि एमवीए में सभी 17 सीटों पर चर्चा जारी है। कोई गतिरोध नहीं है, कोई भ्रम नहीं है, और बातचीत के माध्यम से हम मिलकर इन चुनावों में भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई के Inorbit Mall प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया नियमित, 318 करोड़ का जुर्माना लगाया