देवेद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

स्नातक चुनाव 2026: विधान परिषद के लिए भाजपा ने खोले पत्ते, 3 उम्मीदवार घोषित, पुणे सीट को लेकर तनातनी

BJP Candidates For MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के चुनाव के लिए BJP ने 3 उम्मीदवार घोषित किए हैं। पुणे शिक्षक सीट पर महायुति में असंतोष और बगावत के संकेत से मुकाबला रोचक हो गया है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Graduates Constituency: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में बीजेपी के कोटे में तीन सीटें आई हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद रविवार को यह सूची जारी की गई।

घोषित सूची के मुताबिक, बीजेपी ने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर विठ्ठलराव कोहले, पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुक मुरलीधर गावड़े और पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश जाधव को मैदान में उतारा है। वहीं, अमरावती शिक्षक सीट शिंदे गुट और औरंगाबाद स्नातक सीट राकांपा (अजित पवार गुट) के खाते में गई है।

सहयोगी दलों में असंतोष और बगावत के सुर

महायुति में सीट बंटवारे को लेकर उठा-पटक जारी है। पुणे शिक्षक सीट बीजेपी के खाते में जाने से शिंदे गुट और एनसीपी (एपी) खासे नाराज नजर आ रहे हैं। शिंदे गुट के मजबूत दावेदार मंगेश चिवटे और मंत्री उदय सामंत के करीबी सचिन सनप ने बगावत के संकेत देते हुए 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर ली है। दूसरी ओर, पूर्व विधायक दत्तात्रेय सावंत ने भी मजबूत दावेदारी ठोंकते हुए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। इस सीट पर महाविकास आघाड़ी ने कांग्रेस के जयंत आसगावकर को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन भरने की आखिरी तारीख

चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख मंगलवार 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 7 अक्टूबर को होगी। उसके बाद नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।

सभी पांचों सीटें जीतने का दावा

इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया है कि महायुति गठबंधन सभी पांचों सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगा। बीजेपी ने बेहद काबिल चेहरों को मौका दिया है। सीएम ने बागी तेवर दिखा रहे नेताओं को समझाइश देते हुए कहा कि जिन्हें टिकट मिला है, वे पूरी ताकत से लड़ें और जिन्हें मौका नहीं मिला है, पार्टी उनसे बातचीत कर स्थिति संभालेगी।

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर होगा चुनाव

  • महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल पांच सीटों के लिए चुनाव होना है।

  • इनमें औरंगाबाद, पुणे की दो सीटें, नागपुर और अमरावती का समावेश है।

  • इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है।

  • चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 9 अक्टूबर को नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

  • मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब महायुति और विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

  • पुणे पदवीधर सीट पर स्मिता जाधव की उम्मीदवारी ने मुकाबले को खासा दिलचस्प बना दिया है।

मुगलों के आगे नहीं झुकाया सिर! 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म; जानिए गोंडवाना की शेरनी का इतिहास

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून