एलपीजी सप्लाई (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

युद्ध का असर: महाराष्ट्र में घरेलू गैस 60 रुपये महंगी, कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से होटल उद्योग परेशान

Middle East के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। महाराष्ट्र में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है, जबकि कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल और रेस्तरां उद्योग प्रभावित हो रहा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra LPG Price Hike: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा है, जिसकी चपेट में भारत भी है। इसी का नतीजा है कि महाराष्ट्र में गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को जहां 60 रुपए अधिक चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं होटल और रेस्तरां मालिकों के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडर का संकट गहरा गया है। कई इलाकों में सिलेंडर ही नहीं मिल पा रहे हैं या फिर एजेंसियां सरकारी निर्देशों का हवाला देकर आपूर्ति से इनकार कर रही हैं।

लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 की वृद्धि और कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता को आश्वस्त किया है कि राज्य में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि युद्धजन्य परिस्थितियों के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा, कुछ माध्यमों द्वारा ईंधन की कमी की खबरें चलाने से पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक कतारें देखी गई। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है। जनता गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें और अफवाह न फैलाएं।

कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल उद्योग प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल का सबसे बड़ा झटका होटल व्यवसाय को लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹150 से ₹200 तक का उछाल आया है। सातारा, महाबलेश्वर और पंचगनी जैसे पर्यटन क्षेत्रों में सिलिंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है। कई होटल मालिकों का कहना है कि एजेंसियों 'शासन के निर्देश' का हवाला देकर सप्लाई सीमित कर रही हैं, जिससे पर्यटन सीजन में रसोई बंद करने की नौबत आ गई है।

महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी, विशेषकर महिलाओं में भारी नाराजगी है। पुणे की महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केवल गैस ही नहीं, बल्कि खाद्य तेल और किराने के सामान के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आमदनी स्थिर है। सिलिंडर के लिए लंबी प्रतीक्षा और समय पर डिलीवरी न मिलना भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील