बीड़ में झड़प (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव में बिहार पैटर्न: फर्जी वोटिंग-मारामारी और हिंसा, कानून-व्यवस्था की उड़ीं धज्जियां

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में फर्जी वोटिंग, मारपीट, कैश जब्ती और हिंसा के गंभीर मामले सामने आए। कई जिलों में ईवीएम बंद, कानून-व्यवस्था पर सवाल।

प्रिया जैस

Bihar Pattern in Maharashtra: महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के पहले चरण के चुनावों में सायं 5.30 बजे तक तक 52 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के कार्यकर्ताओं की कथित संलिप्तता में हिंसा, पथराव और विवाद देखने को मिला। कई क्षेत्रों में समयसीमा खत्म होने के बावजूद भी लंबी लाइनें देखी गई। मतदान का अंतिम आंकड़ा आज स्पष्ट हो पाएगा।

कई जगहों पर ईवीएम मशीन बंद

सतारा, बीड, जालना, यवतमाल जिलों में मंगलवार को ईवीएम मशीनें बंद होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। इसके चलते कुछ जगहों पर मतदान 20 मिनट देर से शुरू हुआ, तो कुछ जगहों पर एक-एक घंटे तक रुका रहा। कई जगहों पर लिस्ट में नाम न होने से लोग मतदान नहीं कर पाए। वाशिम जिले की 3 नगर पालिकाओं रिसोड, कारंजा, मंगरुलपीर सहित मालेगांव नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ।

  • 264 नप और नपं का मतदान
  • 52% के करीब वोटिंग

बुलढाना में हंगामा

कांग्रेस ने वोटिंग के बीच बुलढाना में फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए है, कांग्रेस ने दावा किया कि बुलढाणा जिले में वोटिंग के दौरान 'फर्जी वोटर्स' पकड़े गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि बुलढाना म्यूनिसिपल काउंसिल इलेक्शन में वार्ड नंबर 15 के लिए गांधी प्राइमरी स्कूल पोलिंग सेंटर पर, कोठाली, मोटाला तालुका के वैभव देशमुख नाम के एक व्यक्ति के नाम घर बोट डालने के बाद एक व्यक्ति पकड़ा गया।

ठाकरे के 6 प्रत्याशी बागी

बदलापुर म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव में उस समय हलचल मच गई जब शिवसेना उबाठा पार्टी के छह उम्मीदवारों ने भाजपा की मेयर उम्मीदवार रुविता घोरपड़े को सपोर्ट करने का ऐलान किया।

माथेरान में कैश जब्त

माथेरान गिरिस्तान चुनाव में शांति से वोटिंग चल रही थी, तभी एक व्यक्ति के पास से संदिग्ध हालात में पांच लाख कैश जब्त किया गया, इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर शक की छाया डाल दी है।

बीड में झड़प

बीड के माजलगांव के वार्ड नंबर 5 में पैसे बांटने के आरोप में दो ग्रुपों में झड़प हो गई है। बीड शहर के शाहूनगर इलाके में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। अजीत और पवार गुट के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ा।

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी