महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक में मौजूद सीएम फडणवीस, मंत्री बावनकुले, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण व अन्य (सोर्स: एक्स@Devendra_Office) 
मुंबई

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर! CM फडणवीस ने फूंका बिगुल, बावनकुले बने प्रभारी

BJP Elections Strategy: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू की। चंद्रशेखर बावनकुले बने चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। CM फडणवीस ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

आकाश मसने

Chandrashekhar Bawankule Appointed BJP Election In-Charge: महाराष्ट्र में मिनी विधानसभा कहे जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए कमर कस ली है। मंगलवार को इस संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी सभी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में बीजेपी को नंबर वन पार्टी बनाने के लिए पूरा जोर लगाएं और महायुति की जीत सुनिश्चित करें।

इस मौके पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को बीजेपी के स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों के लिए महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष विधायक रवींद्र चव्हाण ने उनके नाम की घोषणा की।

मुंबई में हुई बीजेपी की बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह मुंबई में भाजपा के स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए नियुक्त जिला प्रभारियों की एक बैठक हुई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिला प्रभारियों और स्थानीय पदाधिकारियों को इन "मिनी विधानसभा" चुनावों में महायुति की जीत के लिए पूरी लगन से काम करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए मंत्री बावनकुले ने आत्मविश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम महाराष्ट्र में महायुति के माध्यम से 51 प्रतिशत मत प्राप्त करके दो-तिहाई बहुमत से सभी चुनाव जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य की सभी महानगरपालिका, जिला परिषद और नगर पालिका / नगर पंचायतों में भाजपा-महायुति प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

समन्वय के लिए हर जिले में तीन मंत्रियों की समिति

मुख्यमंत्री ने जिला प्रभारियों को महायुति पर अधिकतम जोर देने और सहयोगी दलों पर किसी भी तरह की टीका-टिप्पणी न करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बावनकुले ने बताया कि महायुति में बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले में तीन मंत्रियों की एक समिति बनाई जाएगी।

समिति में एक भाजपा, एक शिवसेना (शिंदे गुट) और एक एनसीपी (अजित पवार) के मंत्री समन्वयक के रूप में काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि महायुति के सहयोगी दलों के बीच कहीं भी मतभेद या मनभेद न हो।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा