अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

चुनावी हिंसा के बहाने अजित पवार का शिंदे सेना पर हमला, गोगावाले को दी चेतावनी, कहा- लोकतंत्र में...

Ajit Pawar Statement: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

आकाश मसने

Ajit Pawar On Election Violence: महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को मतदान हुआ।चुनावी माहौल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आई। इस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पवार ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और हर नागरिक को बिना किसी दबाव या डर के सुरक्षित माहौल में वोट देने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव एक पवित्र प्रक्रिया है और इसे किसी भी हालत में दूषित नहीं होने दिया जाएगा।

अजित पवार का सोशल मीडिया पोस्ट

अजित पवार ने अपने ट्वीट में लिखा कि हर नागरिक को यह तय करने देना चाहिए कि वह किसे वोट देना चाहता है और किसे चुनना चाहता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सर्कल में सभी को एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। लेकिन अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करता है या मतदाताओं को जोर-जबरदस्ती से प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो वह संविधान और महाराष्ट्र के मूल्यों के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिंदे सेना पर किया कटाक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पवार ने कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति' के घटकों सहित सभी दलों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों को ‘गठबंधन धर्म' का सम्मान करना चाहिए। खबरों के मुताबिक अन्य स्थानों के अलावा, रायगड जिले के महाड और रोहा में शिवसेना और एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं, जहां राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और शिवसेना के मंत्री भरत गोगावाले स्थानीय प्रतिद्वंद्वी हैं।

लोगों को तय करने दीजिए: पवार

अजित पवार ने कहा कि शांति भंग करने या मतदाताओं को बलपूर्वक प्रभावित करने का कोई भी प्रयास संविधान और महाराष्ट्र के मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को तय करने दीजिए कि वे किसे चुनना चाहते हैं।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 264 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ। कई जगहों पर सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत एनसीपी के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन