IAS अधिकारी डॉ. माधवी खोड़े-चावरे, अनीता मेश्राम, आदित्य जीवने (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 सीनियर IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Maharashtra IAS Transfer News: महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 4 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला किया। इसमें IAS डॉ. माधवी खोडे-चावरे समेत 4 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

आकाश मसने

Maharashtra Senior IAS Officers Transfer: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 4 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में नागपुर, मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर के सीनियर अधिकारी शामिल हैं।

खास बात यह है कि नागपुर डिवीजन की एडिशनल डिवीजनल कमिश्नर डॉ. माधवी खोडे-चावरे का तबादला मुंबई कर दिया गया है। इसके अलावा अकोला जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम का ट्रांसफर नागपुर कर दिया गया है।

इन 4 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • डॉ. माधवी खोड़े-चावरे: नागपुर संभाग की अतिरिक्त आयुक्त के पद से स्थानांतरित करके इन्हें अब मुंबई में अल्पसंख्यक विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सुनील महिंद्रकर: हाफकिन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HBPCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत सुनील महिंद्रकर को अब अतिरिक्त मुद्रांक नियंत्रक की नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • अनीता मेश्राम: अकोला जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में काम कर रहीं अनीता मेश्राम का तबादला अब नागपुर कर दिया गया है। वे वहां 'मनरेगा' (MGNREGA) की नई आयुक्त का पद संभालेंगी।
  • आदित्य जीवने: छत्रपति संभाजीनगर में महावितरण के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के रूप में तैनात आदित्य जीवने को अब जलगांव महानगरपालिका का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने दिए तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश

महाराष्ट्र की महायुति सरकार के इस नए आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। जलगांव नगर निगम को आदित्य जीवने के रूप में नया कमिश्नर मिला है, जबकि डॉ. माधवी खोडे-चावरे मंत्रालय में अल्पसंख्यक विकास विभाग की सचिव का पद संभालेंगी।

कौन है IAS माधवी खोडे-चावरे?

डॉ. माधवी खोडे-चावरे के पास नागपुर यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री और साइकोलॉजी में M.A. की डिग्री है। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने भंडारा की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, टेक्सटाइल्स डायरेक्टर (नागपुर) और VANAMATI की डायरेक्टर जनरल जैसे अहम पदों पर काम किया है। मार्च 2025 में उन्हें राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। आदिवासी आश्रम स्कूलों में बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उनके अभियान के लिए उन्हें EIG अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च