Maharashtra IAS Transfer (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

लोकेश चंद्र बने सीएम के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, आईएएस तुकाराम मुंढे का फिर तबादला

Lokesh Chandra Additional Chief Secretary: महाराष्ट्र सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें लोकेश चंद्र को मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra IAS Transfer: राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य के कई प्रमुख आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. (महावितरण) के चेयरमैन एवं एमडी लोकेश चंद्र को मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश चंद्र मुख्यमंत्री फडणवीस के पसंदीदा अधिकारियों में शामिल हैं।

महावितरण के एमडी के रूप में लोकेश चंद्र उल्लेखनीय कार्य कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रहीं अश्विनी भिडे को बीएमसी कमिश्नर की कमान सौंपी गई है। 1995 बैच के विकास चंद्र रस्तोगी को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (फाइनेंशियल रिफॉर्म्स) बनाया गया है। रस्तोगी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एग्रीकल्चर के पद पर कार्यरत थे। विनीता वैद सिंघल को सॉइल एंड वॉटर कंज़र्वेशन डिपार्टमेंट का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है।

आईएएस तुकाराम मुंढे का फिर तबादला

वे प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डिजास्टर मैनेजमेंट, R&R, रेवेन्यू और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत थीं। नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रोजेक्ट डायरेक्टर परिमल सिंह को सेक्रेटरी एग्रीकल्चर और ADF डिपार्टमेंट, मंत्रालय, में पोस्टिंग दी गई है। चर्चित आईएएस तुकाराम मुंढे का फिर तबादला हो गया है। उन्हें सेक्रेटरी, दिव्यांग कल्याण डिपार्टमेंट से सेक्रेटरी, डिज़ास्टर मैनेजमेंट, R&R, रेवेन्यू और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

लहू माली की मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति

लहू माली की नियुक्ति मैनेजिंग डायरेक्टर, शिवशाही पुनर्वासन प्रोजेक्ट लिमिटेड मुंबई के पद पर की गई है। माणिक गुरसल को सेक्रेटरी, दिव्यांग कल्याण मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। स्टेट टैक्स की जॉइंट सेक्रेटरी रहीं प्रेरणा देशभ्रतार को फिशरीज डिपार्टमेंट के कमिश्नर बनाया गया है। पुणे मनपा के एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर पृथ्वीराज बी. पी. वसई विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के तौर पर पोस्ट किया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा